बॉलीवुड

जितनी आपकी एक साल की इनकम नहीं होगी उससे ज़्यादा एक महीने की बिजली बिल हैं इन स्टार्स की, जानिए

बॉलीवुड स्टार्स की बिजली बिल: आप सभी को यह बताने की ज़रूरत नहीं है कि बॉलीवुड स्टार्स और आम लोगों में कितना फ़र्क़ होता है। दोनो के जीवन से लेकर रहन-सहन सबकुछ अलग होते हैं। चमक-धमक की दुनिया में कुछ भी हो सकता है, जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। अक्सर आप बॉलीवुड स्टार्स के जीवन के जुड़े हुए कई क़िस्सों के बारे में सुनते या पढ़ते होंगे, लेकिन इस बार हम आपको कुछ ऐसा बताने जा रहे हैं, जो आप शायद ही पहले से जानते होंगे।

छोटी से छोटी चीज़ होती है बहुत महँगी:

बॉलीवुड के सभी चर्चित स्टार्स अपनी एक फ़िल्म के करोड़ों रुपए लेते हैं, इसके साथ ही फ़िल्म की कमाई में हिस्सा भी लेते हैं। ख़ूब पैसा कमाते हैं तो अपने रहन-सहन पर पैसा ख़र्च भी करते हैं। बॉलीवुड स्टार्स के रहन-सहन की तुलना एक आम आदमी के वश की बात नहीं है। बॉलीवुड स्टार्स महँगे कपड़े पहनते हैं, महँगे घर में रहते हैं और लग्ज़री गाड़ियों में घूमते हैं। बॉलीवुड स्टार्स की छोटी से छोटी चीज़ भी इतनी महँगी होती है कि दाम सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं।

पूरे जीवन में भी नहीं काम पाता इंसान:

बॉलीवुड स्टार्स के महँगे चीज़ों के बारे में अक्सर ही सुनते होंगे, लेकिन आज हम उनके जीवन की एक ऐसी महँगी चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकार आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा। जी हाँ हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स के बिजली बिल की। आपके मन में कई बार यह ख़याल आता होगा कि बॉलीवुड स्टार्स महँगे घर में तो रहते हैं, लेकिन उनके घर में एक महीने की बिजली बिल क्या होती होगी? आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ स्टार्स के घर की एक महीने की बिजली बिल के बारे में बताने जा रहे हैं। इन स्टार्स के घर की एक महीने की बिजली बिल ही इतनी होती है कि एक आम इंसान उतना अपने पूरे जीवन में नहीं काम पाता है।

इन बॉलीवुड स्टार्स की बिजली बिल है सबसे ज़्यादा:

*- अमिताभ बच्चन:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ जूहु के एक बंगले में रहते हैं। अमिताभ बच्चन का घर इतना बड़ा और आलीशान है कि एक महीने की बिजली बिल 22 लाख रुपए आती है। क्यों हो गए ना आप हैरान?

*- रणबीर-कैटरीना:

कुछ दिनों पहले तक बॉलीवुड के ये दोनो स्टार्स साथ में ही रहते थे। इसके लिए इन्होंने एक अपार्टमेंट ले रखा था। इसी में दोनो साथ-साथ लिव-इन रिलेशन में रहते थे। उस समय इनके अपार्टमेंट की एक महीने की बिजली बिल 10 लाख रुपए हुआ करती थी।

*- शाहरुख़ खान:

बॉलीवुड में किंग खान के नाम से प्रसिद्ध शाहरुख़ खान के नवाबी ठाठ के बारे में सभी लोग जानते हैं। शाहरुख़ खान का बंगला मन्नत बहुत ही बड़ा है। मन्नत के एक महीने की बिजली बिल जितनी होती है, उतना एक आम आदमी अपने पूरे जीवन में नहीं कमा पाता है। जी हाँ शाहरुख़ खान के बंगले की एक महीने की बिजली बिल लगभग 43 लाख रुपए होती है।

*- दीपिका पादुकोण:

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी दीपिका पादुकोण इस समय बॉलीवुड की सबसे महँगी ऐक्ट्रेस बन गयी हैं। दीपिका जिस घर में रहती हैं उसके एक महीने की बिजली बिल लगभग 13 लाख रुपए होती है।

*- आमिर खान:

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। आमिर खान एक-दो साल में एक ही फ़िल्म में काम करते हैं। इनकी हर फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर तहलका मचा देती है। इनके घर की एक महीने की बिजली बिल लगभग 9 लाख रुपए होती है।

*- सैफ़ अली खान:

बॉलीवुड में नवाब के नाम से प्रसिद्ध सैफ़ अली खान असल जीवन में भी नवाब हैं। इनका घर आलीशान तो है ही साथ में बिजली बिल भी आलीशान ही है, जी हाँ इनके घर की एक महीने का बिजली बिल 30 लाख रुपए होता है।

*- सलमान खान:

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बात ही सबसे निराली होती है। यह हर काम अलग अन्दाज़ में करना पसंद करते हैं। सलमान बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। इनके घर की एक महीने की बिजली बिल लगभग 23 लाख रुपए होती है।

Back to top button