अध्यात्म

घर में होलिका की राख के साथ रख लें यह एक चीज़, जल्दी ही दूर हो जाएगा बुरा समय

हिंदू धर्म मान्यताओं के ऊपर टिका हुआ है। हर धर्म में मान्यताएँ होती हैं, लेकिन हिंदू धर्म में बहुत ज़्यादा मान्यताएँ हैं, इसके साथ ही हिंदू धर्म में पर्व-त्योहारों का भी काफ़ी महत्व होता है। यही वजह है कि हिंदू धर्म में बहुत ज़्यादा त्योहार मनाए जाते हैं। वैसे तो हर साल कई त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन इनमें से कुछ त्योहारों का महत्व सबसे ज़्यादा होता है। आपको जानकार काफ़ी हैरानी होगी कि आज हम जिस भारतीय त्योहार की बात कर रहे हैं वह धीरे-धीरे पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो रहा है।

होली से शुरुआत होती है हिंदू नए वर्ष की:

जी हाँ आप बिलकुल सही समझ रहे हैं, हम बात कर रहे हैं होली की। होली भारत का सबसे बड़ा त्योहार है। होली के दिन लोग अपनी दुश्मनी भूलकर एक दूसरे के गले लगकर उन्हें रंग-गुलाल लगाते हैं, होली रंगों के पर्व के रूप में जानी जाती है। होली के दिन से ही हिंदू नए वर्ष की शुरुआत होती है। होली से पहले फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका जलायी जाती है। होलिका का भी हिंदू धर्म में एक इतिहास है।

अपनी बहन होलिका से जलाने के लिए कहा प्रह्लाद को:

आपको बता दें प्राचीनकाल में हिरण्यकश्यप नाम का एक बहुत बलशाली राक्षस हुआ करता था। हिरण्यकश्यप का एक बेटा प्रह्लाद था जो भगवान विष्णु का भक्त था। प्रह्लाद की यही बात हिरण्यकश्यप को पसंद नहीं थी। इस वजह से हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को तरह-तरह से प्रताड़ित करने की कोशिश की। जब सबकुछ करने के बाद भी हिरण्यकश्यप प्रह्लाद का मन नहीं बदल पाया तो उसनें अपनी बहन होलिका से प्रह्लाद को जलाने के लिए कहा। होलिका प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर जलाने के लिए बैठी लेकिन वह ख़ुद जल गयी।

होलिका के ये उपाय ला सकते हैं आपके जीवन में बदलाव:

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार होलिका की रात का बहुत ज़्यादा महत्व है। इस रात को किए गए उपाय से आपका पूरा जीवन हमेशा के लिए बदल सकता है। इस बार गुरुवार यानी 1 मार्च की रात को होलिका दहन किया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन की रात किए गए उपायों से बुरे समय और बुरी नज़र से मुक्ति मिलती है। कोलकाता की मशहूर ज्योतिषी दीक्षा राठी ने होलिका से किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताया है, जो आपकी ज़िंदगी में बदलाव ला सकते हैं।

 करें यह उपाय:

*- होलिका दहन के बाद दूसरे दिन उसकी राख लाकर उसमें थोड़ी राई और नमक मिलाकर किसी बर्तन में रख लेना चाहिए। आपको बता दें इस बर्तन को घर में किसी सुरक्षित जगह पर रखना चाहिए। इस उपाय को करने से नज़र दोष और बुरे समय से मुक्ति मिलती है।

*- होलिका दहन की रात को हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके बाद से लगातार चालीस दिनों तक हर रोज़ हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से हनुमान जी अपने भक्त के जीवन की सभी परेशानियों को दूर कर देंगे।

 

*- अगर आपकी कुंडली में कोई दोष है तो आप शिवलिंग पर होलिका की राख चढ़ाएँ। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से कुंडली के सभी नौ ग्रहों के दोष दूर हो जाते हैं। साफ़ जल में राख मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए।

*- होली के दिन किसी ग़रीब व्यक्ति को भोजन करवाना चाहिए। आप अपनी सामर्थ्य के अनुसार धन का दान भी कर सकते हैं।

 

*- अगर आप जीवन की सभी परेशानियों से हमेशा के लिए मुक्ति पाना चाहते हैं तो होली से शुरू करके हर रोज़ हनुमान जी को पाँच लाल फूल चढ़ाएँ।

जानकारी के लिए आपको बता दें आप इनमें से कोई एक उपाय भी कर सकते हैं, ये सभी उपाय हमने ज्योतिषी दीक्षा राठी के अनुसार बताए हैं, अगर आपको कोई शंका हो तो आप किसी अन्य ज्योतिषी से इसके बारे में सलाह ले सकते हैं।

Back to top button