स्वास्थ्य

दूध सेहत के लिए होता है बहुत फ़ायदेमंद, लेकिन आपकी एक ग़लती से यह बन सकता है ज़हर, जानें कैसे?

आमतौर पर अक्सर लोगों के मुँह से यही सुनने को मिलता है कि दूध हमारे शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। लेकिन दूध के बारे में कुछ बातें ऐसी होती हैं जो बहुत काम ही लोगों को मालूम होती है। दूध में कितना फ़ायदेमंद होता है, यह सभी को पता है। दूध में कई तरह के तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। दूध के सेवन से कई बीमारियाँ भी जड़ से दूर हो जाती है। दूध में कैल्सियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दूध पीने के फायदे तो हैं ही लेकिन ख़ास परिस्थितिओं में दूध बन जाता है ज़हर

दूध पीने के फायदे : दूध होता है हड्डियों के लिए फ़ायदेमंद:

कैल्सियम हमारे हड्डियों के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। दूध के लगातार सेवन से हड्डियाँ मज़बूत होती हैं। इसके साथ ही दूध कई और तरह से शरीर के लिए फ़ायदेमंद होता है। अक्सर लोगों को यह कहते हुए आपने सुना होगा कि कुछ चीज़ों को एक साथ मिलाकर खाने से वह ज़हर बन जाती है। दूध भी उन्ही में से एक ऐसी चीज़ है, जिसके साथ अगर कुछ बातों का ध्यान ना दिया जाए तो यह ज़हर बन जाता है और शरीर को नुक़सान पहुँचाता है।

करना पड़ता है कई शारीरिक समस्याओं का सामना: दूध पीने के फायदे और नुक्सान

अक्सर लोग जानकारी के अभाव में ऐसी ग़लतियाँ कर देते हैं। अगर दूध के साथ कुछ चीज़ें मिला दी जाएँ तो यह टॉक्सिन पैदा करती है। ऐसा दूध बॉडी में जाकर नुक़सान पहुँचाता है। ऐसी ही कई और चीज़ें हैं जिनको साथ में मिलकर खाने या पीने से बॉडी को नुक़सान पहुँचता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भूलकर भी एक साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हम आपको डॉक्टर अबरार मुल्तानी के द्वारा बतायी गयी चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें नहीं खाना चाहिए।

एक साथ भूलकर भी ना खाएँ इन चीज़ों को: दूध पीने के फायदे और नुक्सान

*- जब भी आप मछली का सेवन करें उससे पहले यह बाद में भूलकर भी दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से बॉडी में ज़हरीले पदार्थ बनने लगते हैं। इसकी वजह से बॉडी के अंदरूनी भाग पर काफ़ी बुरा असर होता है।

मछली खाने के बाद दूध पीना क्या हेल्दी है ?

*- भूलकर भी दूध और फ़्रूट सलाद का सेवन साथ में नहीं करना चाहिए, इससे भी लिवर डैमेज होने का ख़तरा बना रहता है। इसकी वजह से व्यक्ति का हाज़मा भी ख़राब हो जाता है।

*- भूलकर भी शहद और घी की बराबर मात्रा को एक साथ नहि लेना चाहिए। इससे बॉडी में ज़हर बनने लगता है। इससे आपकी मौत भी हो सकती है। जानकारी के लिए आपको बता दें शहद की तासीर गरम होती है और अगर इसे गर्म खाने के साथ लेते हैं तो पेट में ज़हर बनने लगता है।

केला खाने के बाद दूध पीने से आप के साथ हो सकता है ऐसा

*- शहद के साथ मूली का सेवन करने से भी शरीर में ज़हर बनने लगते हैं। इसकी वजह से आपके शरीर के कई पार्ट्स को ख़राब होने का ख़तरा बना रहता है। इस वजह से भूलकर भी दोनो को साथ में नहीं खाना चाहिए।

Back to top button