बॉलीवुड

माधुरी दीक्षित का छोटा बेटा है बेहद स्मार्ट और हैंडसम, की तस्वीरें देख हर कोई हो रहा है हैरान

मुम्बई – अगर हम 90 के दशक की बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों की बात करें, तो हमारे ज़ेहन में हेमा मालिनी, मधुबाला, नर्गिस, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित जैसे नाम आते हैं। लेकिन, आज हम “धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित” की बात करेंगे। एक ऐसा खूबसूरत चेहरा जिसके हजारों दिवाने थे। एक ऐसी एक्ट्रेस जिनकी एक्टिंग और डांस देखकर लाखों लोग पागल हो गए। यहां तक कि उनके छोटे से रोल में भी उन्होंने लोगों पर अपनी ऐसी छाप छोड़ी की लोग उनको नहीं भूल सकते। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि माधुरी शादी शुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन, आज हम बात कर रहे हैं माधुरी दीक्षित के छोटे बेटे के बारे में जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। माधुरी दीक्षित का छोटा बेटा काफी बड़ा हो चुका है।

कैसा रहा माधुरी का सफ़र

माधुरी दीक्षित एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के लिए बहुत अच्छा काम किया है। वह 80, 90 और 2000 के दशक की शुरुआत में देश की सबसे बड़ी अभिनेत्री रही हैं। माधुरी की शानदार एक्टिंग और डांस के कारण उन्हें हर जगह तारीफें मिली हैं। माधुरी ने 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड, 4 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार और एक विशेष पुरस्कार जीता है। माधुरी को फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए 14 बार नामांकित किया गया है। माधुरी को साल 2008 में भारत सरकार से “पद्मश्री” से सम्मानित किया गया था, जो भारत का चौथा सबसे सम्माननीय पुरस्कार है।

माधुरी का जन्म 15 मई, 1967 को मुंबई में हुआ था। माधुरी के पिता का नाम शंकर है और मां का नाम स्नेहलता है। दिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से पढ़ाई के बाद माधुरी ने मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक किया। माधुरी को बचपन से डांस करना पसंद आया। वह कथक भी सिखाती थी और वह भी एक कथक डांसर हैं।

17 अक्टूबर 1999 को माधुरी ने लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में रहने वाले हर्ट सर्जन, डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी की। माधुरी के एरिन और रेयान नाम के दो बेटे हैं। शादी के बाद माधुरी लगभग दस वर्षों तक डेन्वेर कोलोराडो में रही। माधुरी साल 2011 में अपने परिवार के साथ मुंबई वापस लौंट आई।

माधुरी दीक्षित का छोटा बेटा है बेहद स्मार्ट और हैंडसम

 

माधुरी दीक्षित का छोटा बेटा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। वैसे तो माधुरी के दोनों बच्चे बेहद क्यूट हैं, लेकिन माधुरी दीक्षित का छोटा बेटा रेयान नेने खूबसूरती के मामले में अपनी मां माधुरी पर गया है।

आपको बता दें कि 8 मार्च 2005 को जन्में रेयान नेने अभी मुंबई से स्कूली पढाई कर रहे हैं। हाल ही में माधुरी और उनके दोनों बेटों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसमें माधुरी दीक्षित का छोटा बेटा काफी क्यूट लग रहा है। आपको बता दें कि माधुरी अपने बच्चों का पूरा ख्याल रखती हैं और उनके साथ ही स्कूल छोड़ने भी जाती हैं।

अपने 50 वें जन्मदिन पर माधुरी और उनके दोनों  बच्चों की तस्वीरें सामने आई, जिनमें माधुरी के दोनों बच्चे काफी क्यूट लग रहे थे। खासकर माधुरी दीक्षित का छोटा बेटा तो काफी हॉट और क्यूट है।

तो दोस्तों बताइये की आप को हमारी ये पोस्ट कैसी लगी ?

Back to top button