स्वास्थ्य

लहसुन की चाय पीने के होते हैं चमत्कारिक लाभ, जान कर आज से शुरू कर देंगे लहसुन चाय पीना

लहसुन की चाय के फायदे: लहसुन का प्रयोग यूं तो स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन इसमें मौजूद गुण आपकी हेल्थ के लिए बहुत ही लाभदायक है। आज हम आपको लहसुन की चाय के फायदे बताने जा रहे हैं, जिसको जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। बता दें कि लहसुन सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि पीने के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। तो आइये जानते हैं कि हमारे इस रिपोर्ट में क्या है?

अक्सर आपने लहसुन को दाल या सब्जी के साथ ही प्रयोग करते हुए देखा है, लेकिन आज हम आपको इसे चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टेस्टी होने के साथ ही बहुत ही स्वस्थ होता है। तो चलिए अगर आपको लहसुन की चाय नहीं बनानी आती है, तो हम आपको इसकी विधि के साथ ही फायदे भी बताएंगे।

लहसुन की चाय बनाने के लिए सामग्री और विधि

लहसुन की चाय के लिए आपको बस कुछ चीजों की जरूरत होती है, जोकि आपके किचन में मौजूद होते है। तो आइये जानते हैं कि इसके लिए क्या क्या चीजें चाहिए?

सामग्री: लहसुन- 1 कली, पानी- 2 छोटे गिलास, अदरक- 1 चुटकी, शहद- 1 चम्मच और नींबू का रस- 1 चम्मच

बनाने की विधि: इस टेस्टी और हेल्दी चाय को बनाने के लिए सबसे पहले पानी को उबाल लें, इसके बाद इसमें अदरक और लहुसन का पेस्ट डालें, जिसके बाद इसे15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जब चाय पक जाए तो इसे 10 मिनट के लिए रखें दे, इसके बाद इसमें छान लें, फिर इसमें नींबू और शहद को मिलाएं। अब आपकी चाय तैयार हो गई।

लहसुन की चाय के फायदे

1. दिल के लिए फायदेमंद

लहुसन की चाय दिल के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसको पीने से दिल की बीमारियां करीब नहीं आती है, इतना ही नहीं अगर आपको दिल की बिमारी हो तो इसका सेवन जरूर करें।

2.वजन को कम करें

लहसुन की चाय को रोज सुबह पीने से वजन कंट्रोल रहता है। बता दें कि इसका सेवन खाली पेट किया जाना चाहिए तभी उपयोगी होगा।

3.जुकाम और खासी को कंट्रोल करें

जुकाम में इसे जरूर पीना चाहिए। अगर आपको खासी आ रही है, जो किसी दवा से ठीक नहीं हो रही है, तब आपको लहसुन की चाय पीनी चाहिए, इससे बहुत आराम मिलेगा।

Back to top button