राशिफल

अगर रात मे डर के मारे आपकी भी हालत हो जाती है पतली तो सोने से पहले ज़रूर रखें इन बातों का ध्यान

डरावने सपने :   अक्सर हर व्यक्ति के साथ ऐसा होता है कि रात में सोते समय उसे सपने में कुछ ऐसी चीज़ें दिख जाती हैं, जिससे उसकी नींद खुल जाती है। कई बार व्यक्ति सपने में इतना डर जाता है कि उसका असर उसके ऊपर कई दिनों तक देखने को मिलता है। कई बार इसका व्यक्ति के ऊपर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। कुछ लोगों को इस समस्या का सामना हर रोज़ की करना पड़ता है। कुछ लोग अपने सपनों के बारे में खुलकर बात करते हैं, वहीं कुछ लोग हिचक की वजह से इसके बारे में बात भी नहीं करते हैं।  रात को सोने से पहले अपनाएँ ये उपाय

वास्तुशास्त्र में है इस समस्या का समाधान:

अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो चिंता करने या हिचकिचाने की कोई ज़रूरत नहीं है। यह एक सामान्य क्रिया है जो लगभग हर व्यक्ति के साथ होती है। वास्तुशास्त्र में इसके समाधान के लिए कुछ बहुत ही सरल उपायों के बारे में बताया गया है। इन उपायों को अपनाकर कोई भी व्यक्ति अपनी इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकता है। इस उपाय को सोने से पहले करने पर व्यक्ति को इस परेशानी से हमेशा के लिए राहत मिल जाती है।

रात को सोने से पहले ज़रूर अपनाएँ ये उपाय

*- अगर हर रात को सोते समय आपको किसी अनज़ानी चीज़ का डर सताता है या किसी भयानक सपने की वजह से आपनी नींद टूट जाती है तो सोने से पहले 5-6 छोटी इलायची को एक कपड़े में बाँधकर अपने तकिए के नीचे रख लें।

 

*- नींद में अपने डर से राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले अपने सिरहाने एक ताम्बे के लोटे में जल भरकर रखें। सुबह उठने के बाद लोटे के जल को किसी पौधे में डाल दें।

*- अगर आपके घर का कोई बच्चा सोते समय सहमकर डर जाता है तो सोने से पहले उसके तकिए के नीचे एक चाक़ू रख दें। अगर आपको बच्चे के तकिए के नीचे चाक़ू रखना ठीक नहीं लगता है तो कोई भी नुकीली चीज़ रख दें, इससे बच्चा डरेगा नहीं।

*- ऐसा भी कहा जाता है कि सोने से पहले किसी कपड़े में पीले chaval बाँधकर रखने से सोते समय लगने वाले डर से मुक्ति मिल जाती है।

*- अगर सोते समय आपको रात में भयानक और डरवाने सपने आते हैं तो रात को सोने से पहले अपने बिस्तर को अच्छे से साफ़ कर लें। ऐसा माना जाता है कि गंदे और अव्यवस्थित बिस्तर पर सोने से रात में बुरे सपने आते हैं, डरावने सपने आते हैं।

ऐसा करने से भी रात को डरावने सपने आते हैं।

*- कुछ लड़कियाँ सोते समय अपने बालों को खोलकर सोती हैं, जो वास्तुशास्त्र के हिसाब से बहुत ही ग़लत माना जाता है। ऐसा करने से भी रात को डरावने सपने आते हैं।

*- इस बात का भी ख़ास ध्यान रखें की जिस कमरे में सोना हो, उस कमरे में अपने जूते-चप्पल नहीं उतारने चाहिए। इसकी वजह से भी रात को सोते समय डर लग सकता है।

*- सोने से पहले इस बात का भी ध्यान रखें कि आप जो चादर इस्तेमाल करने वाले हैं उसका रंग ज़्यादा गहरा नहीं होना चाहिए और वह कटी-फटी भी नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर भी रात को सोते समय डर लग सकता है।

Back to top button