विशेष

भारत की इन 5 जगहों पर जाने से आज भी डरते हैं लोग,कुछ जगहों पर जानें की इजाजत सरकार भी नहीं देती

भारत की डरावनी जगह  :  भले ही आप भारतीय हैं, लेकिन भारत में ही कई ऐसी जगहें हैं, जहाँ पर आप आसानी से नहीं जा सकते हैं। जी हाँ यह बिलकुल सही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहाँ जानें पर जानें वाले व्यक्ति की जान को ख़तरा हो सकता है। यही वजह है कि इन जगहों पर जानें से सरकार भी लोगों को रोकती है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहाँ पर जाना बैन कर दिया गया है। अगर उसके बाद भी कोई इन जगहों पर जाना चाहता है तो उसे पहले सरकार की इजाजत लेनी होती है।

होता है भूतों और आत्माओं का डेरा : भारत की डरावनी जगह :

आप तो जानते ही होंगे कि हमारे आस-पास ही कई ऐसी जगहें हैं, जिसके बारे में कई तरह की कहानियां प्रचलित होती हैं। इन जगहों के बारे में कहा जाता है कि यहाँ पर भूतों और आत्माओं का डेरा है, इसके साथ ही कुछ अन्य वजहों से भी लोगों को जानें नहीं दिया जाता है। ऐसी जगहों पर जाने से पहले हर किसी की हालत पतली हो जाती है। लेकिन कुछ लोग अपनी जान पर खेलकर ऐसी जगहों पर चले जाते हैं। आज हम आपको भारत की 5 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ जाने से पहले हर व्यक्ति को सौ बार सोचना चाहिए।

इन जगहों पर जानें से पहले सोचे सौ बार:

*- भानगढ़ का किला (राजस्थान) भारत की डरावनी जगह :

भानगढ़ का किला भारत की सबसे ज्यादा डरावनी जगहों में से एक है। भानगढ़ का किला राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है। यह किला 17 वीं शताब्दी में बनाया गया था। इस जगह पर कई ऐसी घटनाएँ हो चुकी हैं, जिसकी वजह से आज यहाँ पर जानें से लोग डरते हैं। यहाँ रात के समय रुकने का आदेश किसी को नहीं है। कुछ लोगों को स्पेशल परमिशन के साथ ही यहाँ एंट्री दी जाती है।

*- निकोबार आइलैंड, भारत की डरावनी जगह :

आपको जानकर हैरानी होगी कि अब तक इस आइलैंड के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गयी है। यह आइलैंड जैसा पहले था वैसे ही आज भी है। यूनेस्को ने इस आइलैंड को बायोस्फियर रिज़र्व घोषित किया हुआ है। लोकल अथॉरिटी का आदेश लेने के बाद आप इस आइलैंड के कुछ हिस्सों का भ्रमण कर सकते हैं। लेकिन यहाँ के ट्राइबल क्षेत्र में जाने के लिए सभी को मनाही है।

*- चोलामू लेक (नॉर्थ सिक्किम), भारत की डरावनी जगह  :

चोलामू लेक को भारत के सबसे ऊँचे लेक का दर्जा दिया गया है। यह लेक नॉर्थ सिक्किम में स्थित है। यह चाइनीज बॉर्डर से सटा हुआ है। अगर किसी को इस जगह का भ्रमण करना हो तो इसके लिए पहले आर्मी और यहाँ की पुलिस से आदेश लेना पड़ता है।

*- सियाचिन ग्लेशियर, भारत की डरावनी जगह  :

सियाचिन ग्लेशियर हिमालय के पूर्वी काराकोरम पर्वतमाला में भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर पर स्थित है। यह पूरी दुनिया का सबसे ऊँचा मिलिट्री पॉइंट है। यहाँ पर आम नागरिकों को जानें की इजाजत नहीं है।

*- बस्तर (छत्तीसगढ़):

बस्तर छत्तीसगढ़ का एक जिला है। यह पूरा क्षेत्र प्राकृतिक नजारों से भरा हुआ है। यहाँ पर देखने लायक कई चीजें मौजूद हैं। लेकिन यहाँ नक्सली काफी सक्रीय रहते हैं, इस वजह से बाहरी लोगों को यहाँ जानें से रोका जाता है। हालाँकि यहाँ कोई भी अपनी जान जोखिम में डालकर जा सकता है।

Back to top button