बॉलीवुड

फ़िल्में नहीं चली तो ऐसी जिंदगी जीने को मज़बुर हो गई ‘पापा कहते हैं’ की ये फेमस एक्ट्रेस

मुम्बई – टीवी और फिल्म की ग्लैमर भरी दुनिया जैसी दिखती है असल में वैसी बिल्कुल भी नहीं होती। इस खूबसूरत दुनिया का सच एक बार फिर से हमारे सामने है। हम बात कर रहे हैं 90 के दशक में अपनी खूबसूरती से सबको दिवाना बनाने वाली एक अभिनेत्री की जो अचानक बॉलीवुड की दुनिया से गायब हो गई और सालों बाद अब उसकी खबर सामने आई है। लंबे समय से बॉलीवुड से दूर बना रहने वाली इस फेमस एक्ट्रेस की फिल्म ‘होगी प्यार की जीत’ ने उनको पॉपुलर बनाया। हम बात कर रहे हैं मयूरी कांगो की जिन्हें आखिरी बार वो 2000 में आई तेलुगु फिल्म ‘वामसी’ में देखा गया था। इस फिल्म के बाद वो बॉलीवुड से दूर हो गई।

आपको बता दें कि 90 के दशक की ये खूबसूरत अभिनेत्रियों में से मानी जानी वाली मयूरी कांगो लंबे समय से बॉलीवुड से दूर है। सालों से वो किसी भी फिल्म में नज़र नहीं आई हैं। हालांकि, मयूरी ने पहले भी बहुत ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। इसके बावजूद उन्होंने बॉलीवुड की कुछ बड़ी फिल्मों में काम किया है। मयूरी कांगो की बड़ी फिल्मों की बात करें तो उनमें ‘पापा कहते हैं’ और ‘होगी प्यार की जीत’ जैसी फ़िल्में शामिल है। इन दो फिल्मों को छोड़ दिया जाय तो मयूरी कांगो की बाकी कोई फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी।

मयूरी कांगो को आखिरी बार वो साल 2000 में फ़िल्म ‘वामसी’ में देखा गया था जो एक तेलुगु थी। मयूरी कांगो को ज्यादा फिल्में नहीं मिली और जो फिल्में मिली वो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल न दिखा सकीं। हर तरफ से असफलता हाथ लगने के बाद मयूरी कांगो ने बॉलीवुड और फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि, बाकी उनके जैसी हिरोइनों की तरह ही मयूरी कांगो ने भी छोटे पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाई और ‘नरगिस’ (2000), ‘थोड़ा गम, थोड़ी खुशी’ (2001), ‘डॉलर बाबू’ (2001) और ‘किट्टी पार्टी’ (2002) जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया।

टीवी सिरियल्स में भी ज्यादा कामयाबी ना मिलने पर मयूरी कांगो के सामने कोई और रास्ता नहीं था। खुद से हारकर मयूरी कांगो ने अपनी जीदंगी का सबसे बड़ा फैसला लिया वो फैसला था फिल्मों और बॉलीवुड से दूर होने का। अंत में थक हारकर मयूरी कांगो ने दिसंबर 2003 में एनआरआई आदित्य ढिल्लन से शादी कर ली और अपने पति के साथ अमेरिका में जाकर रहने लगी। अमेरिका से  एमबीए करने के बाद मयूरी कांगो ने साल 2004 से लेकर 2012 तक अमेरिका में ही जॉब किया। हालांकि, इतने सालों तक अमेरिका में जॉब करने और रहने के बाद भी वो देश को नहीं भूली।

कहा जाता है कि ‘वामसी’ के बाद मयूरी कांगो न तो किसी बॉलीवुड पार्टी में देखा और न ही किसी फंक्शन में देखा गया। वो बस अचानक बॉलीवुड की दुनिया से गायब हो गई।

खबरों के मुताबिक, मयूरी कांगो अब फिल्में छोड़कर जॉब कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका से वापस आने के बाद मयूरी कांगो ने गुरुग्राम की एक कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर की पोस्ट पर काम करना शुरु किया है। कहा जाता है कि मयूरी कांगो के लिए फिल्मों से दूर होने का फैसला करना आसान नहीं था।

Back to top button