राशिफल

राशिफल 11 फरवरी 2018 : रविवार का दिन इन 4 राशिवालों के लिए बनेगा परेशानी का सबब, पढ़ें राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज रविवार 11 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 11 February 2018.

Rashifal 11 february 2018, 11 february horoscope, 11 फरवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 11 फरवरी

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके कार्यक्षेत्र में रूकावटे आ सकती है इसलिए आज अपने कार्य के प्रति बिलकुल लापरवाह ना रहे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। वरिष्ठजनों से मेलजोल बढ़ेगा। रोजगार में आपको सफलता मिलेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूर्ति होगी। आज आपको अपने साथियों का सहयोग प्राप्त नहीं होने के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। आज आप अपने स्वास्थ्य के सचेत रहें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। किसी गलतफहमी और दुर्घटना से संभलकर रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समय उचित है, आर्थिक क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज थोड़े से धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है, लेकिन धीरज बनाये रखना ही सबसे बड़ी चुनौती है। भाई-बहनों में सहयोग की भावना रहेगी। आपके जीवनस्तर में बदलाव होने की सम्भावना बन रही है। व्यक्ति विशेष से लाभ मिलेगा। अतिथियों का आगमन होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। शेयर में धन का निवेश सोच समझकर करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विरोधी वर्ग हावी होगा। आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है, आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा। अतीत की बातों में अपना समय न व्यर्थ करें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आप जल्दी धन कमाने के लिए गलती योजना में पैसे लगाने से बचें सतर्क रहें। लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। खान-पान की वजह से बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बिना सोचे और समझे किये गये कार्य विपत्ति में डाल सकते है। संतान के कारण चिंतित होंगे। किया गया परिश्रम सार्थक होगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। आज फालतू खर्च होगा। आपका शत्रु भय रहेगा। आपका धनार्जन होगा। आज यात्रा करने से बचें- क्योंकि इसके चलते आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका दिन सुकून भरा रहेगा, मनोरंजन व ज्ञानार्जन क्षेत्र में समय व्यतीत होगा। दूसरों को समझने के लिए दिन बहुत अच्छा है। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर-परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। धन का अधिक व्यय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। प्रतिस्पर्द्धियों की चाल निष्फल रहेगी। भाग्यवृद्धि का योग होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है। धन लाभ और आनन्द की राह प्रशस्त होगी। श्रम का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा निखरेगी। करियर से सम्बन्धित नये विचार प्रकट होंगे। महिलायें आज सकारात्मक समय व्यतीत करेंगी।

Rashifal 11 february 2018, 11 february horoscope, 11 फरवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 11 फरवरी

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपको अपना अधूरा काम समय पर पूरा करने के बहुत से मौके मिलेंगे। आपकी दूसरी परेशानियां भी तुरंत दूर हो जायेंगी, उनके बारे में चिंता ना करें। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं। काम करना आपके उत्तेजना का प्रमुख स्त्रोत होने के कारण आप शायद ही आपके मन एवं शरीर को आराम देते है। आपको आपके मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा। ।आप जोशपूर्ण एवं उत्साही है और आपकी असामान्य उर्जा की वजह से इस हप्ते बहुत लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अचानक से धन लाभ होने के योग है जिस से धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे। बुरे लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार वालों की मांगों को पूरा करने में पूरा दिन और धन खर्च होगा आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। अपनों के साथ विनम्रता से पेश आए। आप अभी काफ़ी दबाव में होने के कारण आपको रिश्ते निभाने में मुश्किल हो सकती है। आपको सहकर्मियोंकी सहायता तथा उन्हे अमल मे लाने हेतू आत्मविश्वास की जरुरत हैं।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपने मन को शांत तथा प्रसन्न रखें। आज किए गए कार्य में आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी। आज आप किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। वाहन चलते हुए सावधानी बरते। आज जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। सम्बंधो में उतार-चढ़ाव की स्थिति है। नौकरी व व्यवसाय में सहयोग से सफलता हासिल करेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी बात को लेकर आप उदास हो सकते हैं। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आप प्रत्येक कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी परीस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें, कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। यात्रा हो सकती है। घरेलू जिंदगी सुकूनभरी और खुशनुमा रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग व सानिध्य मिलेगा। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। खर्चा बढ़ेगा लेकिन इसकी चिंता ना करें। आज आपके सारे काम सरलता से निपटते जाएंगे। आपको आज करिअर और निजी संबंधों के क्षेत्र में अच्छी प्रगति मिलेगी। अगर भाग्य ने साथ दिया, तो बहुत संभव है कि आपको करिअर से क्षेत्र में दिन में ही कोई उपलब्धि हाथ लग जाए।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज सोचे हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में आपको कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। परिवार में किसी बच्चे की सेहत को चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ सकती है। आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी खासियत आपको सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपनी इच्छा शक्ति के बल पर आप बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने से पीछे नहीं हटेंगे। धन हानि हो सकती है इसलिए सोच समझकर धन का प्रयोग करें। मित्रों-स्नेहीजनों से सौगात मिलने से आनंद होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा। इच्छानुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। आज ऐसी कई सारी चीजें होंगी जिनकी तरफ तुरंत गौर करने की आवश्यकता है। सहयोगी नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। पूंजी निवेश अनुचित स्थान पर न हो इसका ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में विशेष लाभ की संभावना है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button