विशेष

अगर आपके माथे और पैरों के तलवे पर है तिल तो आपके साथ होगा यह, जानें तिलों के महत्वपूर्ण संकेत

हर व्यक्ति अपने जीवन में कुछ बेहतर करना और पाना चाहता है। लेकिन ऐसा हर किसी के साथ नहीं होता है कि वह जो चाहे, उसे मिल ही जाये। कई लोग अपने मनमुताबिक चीजों को जीवन में पानें के लिए पूरा जीवन मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती है। जबकि जिन लोगों का भाग्य तेज और अच्छा होता है, उन्हें जीवन में सबकुछ मिल जाता है। सभी की यही कामना होती है कि वह जीवन में कुछ बड़ा करे, जिससे सभी लोग उसे जान सकें।    – अलग-अलग जगहों पर तिल होने का मतलब होता है अलग-अलग:

लेते हैं जीवन के महत्वपूर्ण फैसले ज्योतिषीय सलाह पर:

आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जो यह नहीं चाहता होगा कि वह भी विदेश यात्रा करे। विदेश यात्रा का सपना हर आर्थिक वर्ग के लोगों का होता है, लेकिन कमजोर आर्थिक वर्ग के लोग अपने इस सपने को आसानी से पूरा नहीं कर पाते हैं। जबकि वहीँ धनी व्यक्ति जब मन करता है, विदेश यात्रा पर निकल पड़ता है। भारत में हिन्दू धर्म को मानाने वाले लोगों का ज्योतिषीय विद्या पर बहुत ज्यादा यकीन होता है। हिन्दू धर्म को मानने वाले ज्यादातर लोग अपने जीवन के महत्वपूर्ण फैसले ज्योतिषीय सलाह के अनुसार ही लेते हैं।

अलग-अलग जगहों पर तिल होने का मतलब होता है अलग-अलग:

सदियों से भारत में हस्तरेखा ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र शरीर के कुछ विभिन्न अंगों या हिस्सों को देखकर व्यक्ति के जीवन की महत्वपूर्ण बातें बतायी जाती रही हैं। हर व्यक्ति के शरीर पर कोई ना कोई तिल जरुर होता है। हस्तरेखा और सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के तिलों से जुड़े कुछ योग बताये गए हैं। इससे यह आसानी से पता किया जा सकता है कि व्यक्ति की किस्मत में विदेश यात्रा है या नहीं। ज्योतिष में शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर तिल होने का मतलब अलग-अलग बताया गया है। आज हम आपको यहाँ तिलों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।

यहाँ पर तिल होने का मतलब होता है यह संकेत:

*- ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के सीधे पैर के तलवे में या पैर के अंगूठे में तिल होता है तो वह व्यक्ति कभी ना कभी विदेश जाता है।

*- यह भी कहा जाता है कि जिस व्यक्ति की नाक सीधी और सुन्दर हो एवं बीच में ऊपर तिल हो तो ऐसे लोगों को बड़ी यात्राओं को करने का मौका मिलता है। साथ ही वह व्यक्ति विदेश यात्रा भी कर सकता है।

*- जिस व्यक्ति के माथे पर तिल होता है, वह व्यक्ति जीवन में खूब मान-सम्मान पाता है। माथे के दाहिनी तरफ तिल का होना व्यक्ति को धनवान बना सकता है। व्यक्ति की दोनों भौहों के बीच में तिल हो तो व्यक्ति लम्बी यात्राओं खासतौर पर विदेश यात्रा पर भी जा सकता है।

*- जिस व्यक्ति के दाहिने भौहें के पास तिल होता है वह व्यापार में खूब तरक्की करता है और 36 की उम्र में उसे विदेश यात्रा पर भी जानें का मौका मिलता है।

*- अगर किसी व्यक्ति की हथेली में चन्द्र पर्वत से निकलकर रेखाएं गुरु पर्वत की तरफ जा रही हैं तो वह व्यक्ति भविष्य में विदेश यात्रा पर जाता है। चन्द्र पर्वत पर छोटी-छोरी रेखाएं भी बड़ी यात्राओं की तरफ इशारा करती हैं।

नोट:

हालाँकि इस जानकारी को आपतक पहुँचाने में हमने पूरी तरह सावधानी बरती है। लेकिन फिर भी आप अपने भविष्य और तिलों के बारे में ज्यादा जानकारी। के लिए किसी ज्योतिषी की सलाह ले सकते हैं। हाथों की अन्य रेखाओं की वजह से आपके योग बदल भी सकते हैं।

Back to top button