बॉलीवुड

सलमान खान ने कहा – ‘मुझे लड़की मिल गई’, लेकिन कौन हो वो? जानिए उसके बारे में सारी डिटेल्स

मुम्बई – एक बार फिर सलमान खान ने अपनी शादी की खबरों को हवा दे दी है। शादी के सवाल को लेकर सलमान को अक्सर परेशान किया जाता रहा है। लेकिन, हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट कर कुछ ऐसा ऐलान किया कि उनके फैन्स खुशी से झूम उठे। सभी को यही लगा कि सलमान ने अपनी शादी के लिए लड़की ढूँढ ली है। सलमान ने ट्वीट किया कि ‘मुझे लड़की मिल गई है।’ इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर सलमान की शादी के चर्चे एक बार फिर से शुरु हो गए। भले ही सलमान खान का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया हो लेकिन कभी मामला शादी तक नहीं पहुंचा है ऐसे में सलमान के इस ऐलान से लोगों की धड़कने बढ़ना लाजमी है।

दरअसल, सलमान ने ट्विटर पर साफ साफ लिखा था कि ‘मुझे लड़की मिल गई।’ इस ट्वीट को मिनटों में ही हजारों लोगों ने में रि-ट्वीट किया। फिर देखते ही देखते इस ट्वीट को लाखों लोगों ने रि-ट्वीट कर दिया। लेकिन, कोई भी ये नहीं जानता था कि सलमान किस लड़की की बात कर रहे हैं। और उनको जो लड़की मिली है, आखिर वो लड़की है कौन? तो चलिए आपको उस लड़की के बारे में सारी बातें बताते हैं और सलमान इस लड़की को क्यों ढूँढ रहे थे ये भी बताते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सलमान खान ने सोमवार रात एक ट्वीट करते हुए लिखा, “मुझे लड़की मिल गई।” हालांकि, सलमान के इस ट्वीट को लोगों ने खुब पसंद किया लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। लेकिन, अगले ही दिन खुल सलमान ने साफ कर दिया कि उन्होंने इस लड़की को अपनी शादी के लिए नहीं बल्कि अपने जीजा के लिए ढूँढी है। इस लड़की का नाम वरीना हुसैन है, जो पेशे से एक मॉडल है। सलमान ने वरीना की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “परेशानी की बात नहीं है। आयुष शर्मा की फिल्म लवरात्रि के लिए लड़की मिल गई वरीना।”

यानि सलमान के दूसरे ट्वीट से साफ हो गया कि वो अपनी शादी की बात नहीं कर रहे थे। आपको बता दें कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘लवरात्रि’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है। इसी फिल्म के लिए उनके अपोजिट वरीना हुसैन को सेलेक्ट किया गया है। हालांकि, सलमान की गर्लफ्रेंड हमेशा ही रही हैं, लेकिन कभी भी मामला शादी तक नहीं बढ़ पाया। इसलिए जब उन्होंने ऐसा ट्वीट किया तो लोगों मे उत्सुकता बढ़ गई।

वरीना एक मॉडल हैं और वो कैडबरी के ऐड में भी नजर आ चुकी हैं। इसी ऐड को लेकर कहा जा रहा है कि सलमान ने उन्हें इसी ऐड मे देखकर सेलेक्ट किया है। आपको बता दें कि वरीना की यह बॉलीवुड डेब्यू फिल्म होगी। वरीना ने अमेरिका के न्यू यॉर्क फिल्म अकेडमी से फिल्म स्टडी की पढ़ाई की है औऱ वो इरान की रहने वाली हैं। वरीना के पिता इराकी और मां अफगानी हैं। इसलिए जो लोग ‘मुझे लड़की मिल गई’ वाले ट्वीट का कुछ और मतलब निकाल रहे थे वो जान लें कि सलमान अभी भी शादी करने के मुड में नहीं हैं।

Back to top button