Trending

जानें भारतीय सेना से जुड़ी ये 15 रोचक बातें, जो आपको गौरवान्वित कर सकती हैं!

देश की ताज़ा हालत कुछ ठीक नहीं लग रही है। एक तरफ पाकिस्तान से लगातार हमले की साजिश रची जा रही है तो दूसरी तरफ उसके आतंकवादी संगठन अपने तरह से आतंक फैला रहे हैं। भारत में उसके अलावा अवैध रूप से घुसने वालों की भी समस्या बहुत पहले से बनी हुई है। इन सबके बीच एक भारतीय सेना ही है जो देश को सभी खतरों से बचाने का काम कर रही है। अगर भारतीय सेना नहीं होती तो देश का अस्तित्व खतरे में पड़ जाता। ऐसे में देश के सभी जवानों का शुक्रिया करना चाहिए सभी देशवासियों को मिलकर। आइये आज हम आपको देश की सेना के बारे में कुछ रोचक बातें बताते हैं जिसे जानकर आपको आश्चर्य भी होगा और आपके दिल में देश की सेना के लिए इज्ज़त भी बढ़ेगी।

दुनियाँ में सबसे ऊँचा युद्ध मैदान:

भारतीय सेना से जुड़ी ये 15 रोचक बातें

सियाचिन में भारतीय सेना का विश्व के सबसे ऊँचे युद्ध के मैदान पर नियंत्रण है, जो समुद्र से 6000 मीटर ऊँचा है। इस जगह पर भारत और पाकिस्तान सन 1984 से लगातार लड़ रही है। दोनों ही देश 6000 मीटर से ज्यादा ऊँचाई वाले इस स्थान पर अपनी सैन्य मौजूदगी बनाये हुए है।

विश्व की सबसे बड़ी स्वैच्छिक सेना:

भारतीय सेना से जुड़ी ये 15 रोचक बातें

भारत के पास विश्व की सबसे बड़ी स्वैच्छिक सेना है। स्वैच्छिक सेना से मतलब भारत में सेना में जाने का निर्णय व्यक्ति खुद से लेता है। जबकि कई देशों में यह अनिवार्य होता है कि सभी लोगों को कुछ दिन सेना के लिए काम करना ही है। भारतीय संविधान में इसके लिए एक प्रावधान भी है जिसके तहत लोगों को उनकी मर्जी से ही सेना में जाने का अधिकार है। हालांकि सेना में जाने के लिए एक लम्बी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

उच्च ऊँचाई वॉरफेयर स्कूल (HAWS):

भारतीय सेना से जुड़ी ये 15 रोचक बातें

भारतीय सैनिकों को उच्च ऊँचाई और पहाड़ के युद्धों में महारत हासिल है। भारतीय सेना के उच्च ऊँचाई वॉरफेयर स्कूल (HAWS) पूरी दुनियाँ में सबसे अच्छे सैन्य प्रशिक्षण केंद्रों में से एक है। यहाँ रूस, इंग्लैंड और अमेरिकी ऑप्स विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है। अफगानिस्तान के आक्रमण के दौरान अमेरिका के विशेष बलों को उनकी तैनाती से पहले HAWS में ही प्रशिक्षित किया गया था।

120 सैनिकों ने चटाई धूल:

भारतीय सेना से जुड़ी ये 15 रोचक बातें

1971 की जंग भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ी गई थी, जिसमे केवल 120 भारतीय सैनिक कुछ हथियारों और वायु सेना की मदद से 2000 पाकिस्तानी सैनिकों से लोहा लिया था। पाकिस्तान के पास भारी टैंक और घटक हथियार भी थे बावजूद उसके भारतीय सेना ने उन्हें खदेड़ने में सफलता पाई थी।

दुनियाँ का सबसे बड़ा नागरिक बचाव अभियान:

भारतीय सेना से जुड़ी ये 15 रोचक बातें

2013 में उत्तराखंड की बाढ़ के दौरान भारतीय वायु सेना ने दुनियाँ का सबसे बड़ा नागरिक बचाव अभियान किया था। सेना के जवानों ने बाढ़ में फँसे हुए लोगों को सही सलामत निकालने में अपने जान की बाजी लगा दी थी। सेना ने 20000 लोगों को बचाने के लिए कुल 2140 उड़ाने भारी थी। सेना ने 382400 किलो राहत सामग्री भी पहुँचायी थी।

एशिया की सबसे बड़ी नेवल अकादमी:

भारतीय सेना से जुड़ी ये 15 रोचक बातें

केरला की एझिमाला नेवल अकादमी एशिया की सबसे बड़ी नेवल अकादमी है। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा 8 जनवरी 2009 को भारतीय नेवल अकादमी की शुरुआत की गई थी। मूल रूप से 1987 में 166 करोड़ रुपये लागत आने की कल्पना की गई थी जबकि 2009 में अंतिम परियोजना लागत 721 करोड़ रुपये थी।

सबसे बड़ी गैर-औपचारिक घुड़सवार सेना:

भारतीय सेना से जुड़ी ये 15 रोचक बातें

भारत के पास घुड़सवार सेना भी है। पूरी दुनियाँ में केवल तीन ही देशों के पास घुड़सवार सेना बची हुई हैं, भारत उनमे से एक है। भारतीय सेना की 61 वीं कैवेलरी रेजीमेंट को पूरी दुनियाँ में बची सबसे बड़ी गैर-औपचारिक घुड़सवार सेना इकाई माना जाता है।

विश्व में सबसे ऊँचाई पर Bailey Brigde पूल बनाया:

भारतीय सेना से जुड़ी ये 15 रोचक बातें

भारतीय सेना ने पुरे विश्व में सबसे ऊँचाई पर Bailey Brigde पूल बनाया है। यह पूल द्रास और सुरु नदियों के बीच लद्दाख घाटी में हिमालय के पहाड़ों में स्थित है। इसका निर्माण अगस्त 1982 में भारतीय सेना द्वारा किया गया था।

93000 सैनिकों और पाकिस्तनी अधिकारीयों का समर्पण:

भारतीय सेना से जुड़ी ये 15 रोचक बातें

1971 के भारत- पाकिस्तान युद्ध में सेना ने भारी संख्या में बंदी बनाये थे। युद्ध 93000 सैनिकों और पाकिस्तनी अधिकारीयों के समर्पण के साथ ही ख़त्म हुआ था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहली बार था जब इतनी भारी संख्या में युद्धबंदी बनाये गए थे। युद्ध की समाप्ति के बाद बांग्लादेश को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया था।

दुनियाँ की तीसरी सबसे बड़ी सैन्य टुकड़ी:

भारतीय सेना से जुड़ी ये 15 रोचक बातें

भारतीय सेना अमेरिका और चीन के बाद दुनियाँ की सबसे बड़ी सैन्य टुकड़ी है। भारत के पास 1325000 सक्रिय सैनिक हैं और 960000 रिज़र्व सैनिक हैं। जिनमे से 40000 से ज्यादा हर रोज ड्यूटी पर तैनात रहते हैं।

अग्नि-1 मिसाइल:

भारतीय सेना से जुड़ी ये 15 रोचक बातें

भारत की अग्नि मिसाइल दुनियाँ की सबसे बेहतरीन मिसाइलों में से एक है। अग्नि की पहली मिसाइल अग्नि-I के पहले दो परिक्षण विफल हुए, जिस वजह से अमरीका, ब्रिटेन और पाकिस्तान जैसे अन्य देशों ने भारत का काफ़ी मजाक उड़ाया था। अग्नि मिसाइल का तीसरा परिक्षण सफल हुआ और अब यह दुनियाँ की सबसे बेहतर मिसाइलों में शामिल है।

पृथ्वी मिसाइल:

भारतीय सेना से जुड़ी ये 15 रोचक बातें

भारत की अग्नि और पृथ्वी दोनों मिसाइल परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम है। अपनी तरह की मिसाइल में यह पुरे विश्व में सबसे सटीक निशानें पर मार करने वाली मिसाइल है। पृथ्वी अपने जगह से 50 किलोमीटर की दूरी तक सटीक मार करने में बेहतरीन हैं। यह छोटे विस्फोटकों के साथ भी विनाशकारी है।

अग्नि-6 मिसाइल:

भारतीय सेना से जुड़ी ये 15 रोचक बातें

भारत की अग्नि-6 भारत को विश्व में और शक्तिशाली बना देगी। यह मिसाइल अभी बन रही है। इसकी मारक क्षमता 10000 किलोमीटर है। इससे भारत दक्षिणी अमेरिका और उत्तरी अमेरिका के कुछ इलाकों को छोड़कर कहीं भी मार करने में सक्षम हो जायेगा।

ब्रम्होस-2 मिसाइल:

भारतीय सेना से जुड़ी ये 15 रोचक बातें

ब्रम्होस-2 दुनियाँ की सबसे तेजी से मार करने वाली मिसाइल होगी। यह अभी बन रही है, यह मिसाइल रूस के सहयोग से बनाई जा रही है। इसका नाम ब्रह्मपुत्रा + मास्को को मिलकर रखा गया है। यह दुनियाँ की सबसे तेजी से मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल है, यह मैक-7 की रफ़्तार से जा सकती है। यह हवा में ध्वनि की रफ़्तार के सात गुना रफ़्तार से यात्रा कर सकता है।

यूएन के जॉइंट ऑपरेशन में भारत और पाकिस्तान साथ- साथ:

भारतीय सेना से जुड़ी ये 15 रोचक बातें

यूएन के जॉइंट ऑपरेशन में भारत और पाकिस्तान के अधिकारीयों ने साथ- साथ काम किया है। यह किसी सपने से कम नहीं है लेकिन यह सच है। दोनों एक दुसरे के कट्टर दुश्मन हैं ऐसे में यह सुनकर किसी को भी विश्वास नहीं होगा।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor sontogel login gaib4d xbet369 ilmutoto