बॉलीवुड

बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर के साथ आलिया भट्ट करने वाली हैं शादी, इन्होने किया बड़ा खुलासा

मुंबई: बात बॉलीवुड की हो और किसी अफेयर की चर्चा ना हो, यह हो ही नहीं सकती है। जी हाँ बॉलीवुड की दुनिया में लोगों से ज्यादा उनके रिश्तों के बारे में बातें होती है। अपने पसंदीदा अभिनेता या अभिनेत्री के जीवन में क्या चल रहा है, इसके बारे में जानने के लिए हर फैन बेशब्री से इंतज़ार करता है। हर समय लोग यही चाहते हैं कि किसी तरह से उनके पसंदीदा अभिनेता और अभिनेत्री के जीवन से जुड़ी कुछ निजी बातें उन्हें पता चल सके। इस कड़ी में आज हां आपको आलिया भट्ट की शादी खबर बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप हैरानी में पद जायेंगे।

जब बॉलीवुड किड की बात की जाती है तो सबसे सफल किड का नाम सुनते ही दिमाग में आलिया भट्ट का नाम आता है। आलिया भत्ता ने बॉलीवुड में देखते-ही देखते जो मुकाम हासिल किया है, उसे देखकर तो यही लगता है कि आज के समय में आलिया भट्ट जितना सफल कोई और नहीं है। बहुत कम समय में आलिया ने वह मुकाम पा लिया है, जो आजतक किसी अभिनेत्री को नहीं मिल पाया है। आलिया ने अपने कैरियर में दमदार अभिनय के दम पर बहुत सफलता पायी है।

अलिया भट्ट समय-समय पर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार आलिया भट्ट किसी और वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जी हाँ जब आप भी सुनेंगे तो आपका भी दिमाग सोच में पड़ जायेगा। आलिया भट्ट शादी करने वाली हैं। हुई ना सुनकर आपको भी हैरानी।

इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा से नहीं बल्कि रणबीर कपूर से करने वाली हैं। यह कहना हमारा नहीं बल्कि मशहूर डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा का कहना है।

आपको बता दें मनीष मल्होत्रा ने आलिया की शादी का यह बड़ा खुलासा नेहा धूपिया के टॉक शो में किया। अपने टॉक शो के दौरान जब नेहा धूपिया ने मनीष मल्होत्रा से जब यह सवाल पूछा कि बॉलीवुड में ऐसे कौन से दो लोग हैं, जिनके बीच 2018 में अफेयर हो सकता है? नेहा धूपिया के इस सवाल का मनीष मल्होत्रा ने बड़ा ही हैरान करने वाला जवाब दिया।

मनीष मल्होत्रा ने कहा कि इस साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक हो सकते हैं। हालाँकि उन्होंने यह किस हिसाब से कहा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर हो रही है। इस समय आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। जानकारी के अनुसार इस फिल्म को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं। हालाँकि आगे क्या होगा, यह किसी को पता नहीं है, लेकिन एक बात तो साफ़ हो जाती है कि अगर ऐसा कुछ हुआ तो देश के लाखों युवाओं का दिल बहुत जल्दी ही टूटने वाला है। आपको बता दें आलिया भट्ट की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। आलिया के शानदार अभिनय का हर कोई दीवाना है।

Back to top button