बॉलीवुड

प्रियंका और परिणीति से भी ज्यादा हॉट है उनकी यह चचेरी बहन, देखेंगे तो नजरें नहीं हटा पाएंगे।

प्रियंका चोपड़ा भारत की उन अभिनेत्रियों में शामिल है जिसने बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड मूवीज में भी काम करके अच्छा खासा नाम कमाया है इसलिए उनके फैंस भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में शुमार है। महज 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बनने वाली इस अभिनेत्री की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है लेकिन आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा के बारे में नहीं बल्कि उसकी एक चचेरी बहन के बारे में बता रहे हैं।

आपको बता दें की प्रियंका चोपड़ा की एक चचेरी बहन भी हैं जिनका नाम  हैं इनका जन्म 29 मार्च 1991 को हरियाणा में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई नई दिल्ली के समर फील्ड्स स्कूल से की है और बाद में बीबीए की डिग्री भी हासिल की। दिखने में मन्नारा चोपड़ा बहुत खूबसूरत है। उनकी खूबसूरती देखकर आप उन पर से नजरें नहीं हटा पाएंगे। वैसे तो मन्नारा चोपड़ा का फिल्म इंडस्ट्री में सफर ज्यादा बड़ा नहीं है उन्होंने कुछ चुनिंदा फिल्में ही की है।

उन्होंने 2014 में अनुभव सिन्हा की ‘जिद’ के साथ बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत की थी इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना हुई थी इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए थे जिससे वह काफी चर्चा में आ गई थीं। ‘जिद’ में उनके साथ करणवीर शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी इस फिल्म केेेे लिए उनको काफी इंतजार करना पड़ा था।

फिल्म ‘जिद’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा चोपड़ा का हौसला बढ़ाने के लिए कहा था कि मनारा फ्री हैं, वह जैसी चाहें वैसी फिल्में सेलेक्ट करें। ‘जिद’ में उनका रोल निभाना काफी मुश्किल था। उन्होंने इस फिल्म में अपने कोस्टार करणवीर के साथ कई इंटीमेट सीन दिए हैं। मन्नारा चोपड़ा खुबसूरती के मामले में अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा से जरा भी कम नही हैं अपने रंग रूप और हुनर से वह बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हीरोइनों को मात देती है।

हिंदी फिल्मों के अलावा वह कुछ साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मन्नारा ने एक लोकप्रिय विज्ञापन से भी लोगों ध्यान अपनी ओर खींचा था। पिछले साल वह एक कन्नड़ फिल्म ‘रोगे’ में भी दिखाई दी थी। अपने करियर में उन्होंने अब तक 5 फिल्में की हैं और प्यार से लोग उन्हें ‘बार्बी डॉल’ बुलाते हैं।

मन्नारा चोपड़ा का मानना है कि जो लोग फिल्म उद्योग में मेहनत करते हैं उन्हें संघर्ष का सामना नहीं करना पड़ता। इसलिए वह अपनी सफलता का श्रेय प्रियंका चोपड़ा को नहीं बल्कि अपनी काबिलियत को देती है। हालांकि एक बात उन्होंने जरूर स्वीकारी हैं कि कोई भी फिल्म साइन करने से पहले वह अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा से सलाह जरूर लेती है। इंस्टाग्राम पर उनके हजारों फॉलोअर्स है और वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोस शेयर करती रहती है। इस समय वह 3-4 फिल्मों में काम कर रही हैं और अपनी आने वाली इन फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं। बहरहाल अब देखना होगा कि क्यया मन्नारा चोपड़ा भी अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह बॉलीवुड में पहचान बना पाती है या नहीं।

Back to top button