राशिफल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार लड़कियों की हंसी में छुपा होता है यह बड़ा राज, जानकर हो जायेंगे हैरान

स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो हँसना बहुत ही फायदेमंद होता है। हंसने से व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत कुछ पता चलता है। ऐसा मन जाता है कि जो व्यक्ति खुलकर हँसता है, उसके जीवन में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। लेकिन जो लोग जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे होते हैं, वह खुलकर कभी भी नहीं हँसते हैं। जानकारों के अनुसार लड़कियों की हंसी में कई बातें छुपी होती हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार लोगों के हंसने के तरीके से भी उसके बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। इस ग्रन्थ में लड़कियों से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया गया है। लड़कियों के शरीर के अंग देखकर और उनकी हंसी को देखकर बहुत सारी बातों के बारे में जाना जा सकता है। किसी भी व्यक्ति की हंसी खासकर लड़कियों की हंसी देखकर उनके स्वाभाव के बारे में सबकुछ जाना जा सकता है। मेडिकल साइंस भी हंसने को अच्छा मानता है। इसके अनुसार खुलकर हंसने से खून का संचार होता है और तनाव से राहत मिलता है।

इसके साथ ही हंसने से चेहरे की मांसपेशियों की अच्छी कसरत भी हो जाती है। यही वजह है कि हंसने को सभी दवाओं से बेहतर माना गया है। जीवन में कुछ खास पल आते हैं जब सभी लोग हँसते हैं लेकिन सभी के हंसने का ढंग एक दुसरे से काफी अलग होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सामुद्रिक शास्त्र हंसने खतौर से लड़कियों के हंसने के बारे में क्या कहता है। हंसने से लड़कियों की किस आदत और व्यवहार के बारे में जाना जा सकता है।

लड़कियों की हंसी से उनके बारे में जान सकते हैं यह:

*- जो लड़कियां खिलखिलाकर हंसती हैं, वैसी लड़कियों के मन में सभी के लिए दया भावना, सभी के लिए भली सोच और सहनशील होती हैं। ऐसी लड़कियां जीवन में कभी भी किसी को धोखा नहीं देती हैं। ऐसी लड़कियों के जीवन में क्पोई परेशानी नहीं आती है। इन्हें ज्यादातर समय किस्मत का साथ मिलता रहता है।

*- कुछ लड़कियों की आदत होती है वह रुक-रूककर हंसती हैं या किसी एक ही बात पर बहुत देर तक हंसती रहती हैं। उनके बारे में सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि ऐसी लड़कियों की मानसिक शक्ति कमजोर होती है। ऐसी लड़कियों को आलसी और कमजोर याददाश्त वाली माना जाता है।

*- कुछ लड़कियों की आदत होती है कि वह खुलकर ठहाके लगाकर नहीं हंसती हैं। वह मन ही मन मंद-मंद मुस्कुराती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों की मुस्कान शांत होती है, वो अपने मन की प्रसन्नता को जताती हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि ऐसी लड़कियां गंभीर, धैर्यवान, विश्वासी और ज्ञान से भरी होती हैं।

*- समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लड़कियों की हंसी घोड़े के हिनहिनाहट की तरह होती है, वह अपना काम किसी भी तरह निकलवाने में माहिर होती हैं। ऐसी लड़कियां मौके का फायदा उठाना बहुत अच्छी तरह से जानती हैं।

Back to top button