बॉलीवुड

आखिरकार सलमान भाई को मिल ही गयी लड़की, ट्विटर पर किया ट्वीट और शेयर की तस्वीर, आप भी देखें

मुंबई: हम आपको पहले भी कई बार यह बता चुके हैं कि बॉलीवुड की दुनिया हमारी आम दुनिया से बिलकुल अलग है। उस दुनिया से मतलब रखने वाले लोग भले ही आम लोगों की तरह दीखते हैं, लेकिन वो होते अलग ही हैं। बॉलीवुड की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की सोच-समझ, लाइफस्टाइल सबकुछ सामान्य व्यक्ति से अलग होता है। वहां कब, क्या, क्यों और किस लिए हो जाता है किसी को भी इसके बारे में पता नहीं चलता है।


बॉलीवुड के दबंद सलमान खान के बारे में तो आप जानते ही हैं। यह एक ऐसे अभिनेता हैं कि यह कुछ भी करते हैं तो पूरी दुनिया में हल्ला मच जाता है। सलमान खान के सबसे ज्यादा चाहने वाले हैं। युवा वर्ग तो सलमान खान का दीवाना है। केवल यही नहीं लड़कियां आज भी सलमान खान के लिए पागल हुई रहती हैं। भले ही सलमान खान 52 साल के हो गए हों, लेकिन आज भी युवतियों के दिलों में बसे हुए हैं। आये दिन सलमान खान किसी ना किसी लड़की की वजह से चर्चा का विषय बन जाते हैं।

मंगलवार का दिन सलमान खान के फैन्स के लिए बड़ा ही खास दिन था। सलमान खान का फैन उन्हें भाई के नाम से जानता है। सलमान खान से ज्यादा उनकी शादी की चिंता उनके फैन्स को है। सलमान खान का हर फैन यही चाहता है कि जल्दी से सलमान भाई की शादी हो जाये। हालाँकि सलमान खान को इससे कोई परेशानी नहीं है। लेकिन सलमान खान को कोई लड़की ही नहीं मिल रही है। लेकिन मंगलवार को उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि उन्हें लड़की मिल गयी है। यह सुनकर उनके फैन्स में एक ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी।

 

 

इस खबर से पुरे देश में तहलका मच गया। पूरा सोशल मीडिया इस खबर से पट गया। जहाँ देखो वहीँ सलमान खान के लड़की मिलने की बातें की जानें लगी। लेकिन लोगों का यह सस्पेंस बहुत जल्दी ख़त्म भी हो गया। सलमान खान जिस लड़की के बारे में बता रहे थे, वह कौन है इसका राज उन्होंने खुद ही खोल दिया।

सलमान खान ने ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी। सलमान खान ने सस्पेंस से पर्दा उठाते हुए कहा कि, चिंता करने की कोई बात नहीं है। आयुष शर्मा की फिल्म लवयात्री के लिए लड़की मिल गयी है। लड़की का नाम है वरीना।


आपको बता दें आयुष शर्मा सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता के पति हैं और सलमान खान एक एक्टर के तौर पर उन्हें फिल्मों में प्रमोट कर रहे हैं। यह सलमान खान के प्रोडक्शन की छठवी फिल्म होगी। सलमान खान इससे पहले डॉ. कैबी, बजरंगी भाईजान, हीरो और ट्यूबलाइट को प्प्रोड्यूस कर चुके हैं। उनके प्रोडक्शन की पांचवी फिल्म रेस 3 की शूटिंग चल रही है। जानकारी के अनुसार वरीना का पूरा नाम वरीना हुसैन हैं। वरीना ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से पढ़ाई की है और कैडबरी सिल्क के प्रचार में दिख चुकी हैं।

Back to top button