स्वास्थ्य

दाँतों में है कैविटी की समस्या तो परेशान होने की बजाय अपनाएँ ये घरेलू उपाय,जल्दी मिलेगा छुटकारा

सफ़ेद मोती की तरह चमकते हुए दांत किसी भी व्यक्ति की खूबसूरती को दोगुना कर देते हैं। दांत ना हो तो व्यक्ति खाना भी नहीं खा सकता है। इसलिए दाँतों की उपयोगिता के बारे में किसी को कुछ भी बताने की जरुरत नहीं है। जब दांत इतने ज्यादा उपयोगी हैं तो क्यों ना इनकी अच्छे से देखभाल की जाए। कुछ लोग अपने दांतों की ठीक से देखभाल नहीं करते हैं। इसलिए उन्हें दांतों में कैविटी की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि दांतों में कैविटी केवल बुजुर्गों को होती है, यह किसी भी उम्र के व्यक्ति या बच्चे को हो सकती है।

कई बार दांतों में कीड़ा लगने से असहनीय दर्द का सामना भी करना पड़ता है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिलती है। दांतों में कीड़ा लगने के बाद ज्यादातर दांतों को निकालना ही पड़ता है। कई बार दांतों की कैविटी का इलाज बहुत महंगा होता है, जो हर किसी के बस की बात नहीं होती है। लेकिन आज हम आपको दांतों की कैविटी से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप आसानी से दांतों की कैविटी से छुटकारा पा सकता हैं।

दांतों की कैविटी से करें ऐसे बचाव:

*- मिठाई, कैंडी और चॉकलेट का कम से कम सेवन करें।

*- ज्यादातर चीनी और मीठे पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए।

*- ज्यादा मीठे फल के सेवन से भी बचें।

*- सोडा का सेवन भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि सोडे में 12-40 ग्राम चीनी की मात्रा होती है। जो की दांतों के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं माना जाता है।


*- जब भी खाना खाएं, तुरंत मुंह धोकर कुल्ला करें।

*- ज्यादा तेल और मसाले वाले भोजन से परहेज करें।

*- ज्यादा गर्म या ज्यादा ठंढी चीजें खाने से बचना चाहिए।

कैविटी लगे दांतों का घरलू उपाय:

जिन दांतों में कीड़े लगे हों, उसमें तेल भरना एक अच्छा उपाय होता है। इसके लिए आप नारियल या सूरजमुखी के तेल को इस्तेमाल में ला सकते हैं। इन दोनों में से कोई एक तेल एक चम्मच लेकर लगभग 20 मिनट तक अपने मुंह में रखें फिर कुल्ला करके ब्रश कर लें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने पर खुद ही आपको फर्क दिखने लगेगा।

दांतों के लिए विटामिन डी और कैल्शियम युक्त भोजन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इसलिए भोजन में उन्ही चीजों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें, इनमें यह तत्व पाए जाते हैं। हरी सब्जियां, सोयाबीन और सी फूड खाने से दांत खराब नहीं होते हैं। भूलकर भी फ़ास्ट फ़ूड का सेवन नहीं करना चाहिए।

फ्लोराइड एक प्राकृतिक खनिज पदार्थ है। यह दांतों को हर तरह के रोग से बचाता है। दांतों को स्वस्थ्य रखने के लिए उस पानी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें, जिनमें फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा पायी जाती है।

हिंग दांतों के कीड़ों को मारने के लिए एक बेहतर उपाय है। हिन्द पाउडर को पानी में डालकर उबाल लें। पानी जब ठंढा हो जाए तो उसी पानी से कुल्ला करें। हर रोज ऐसा करने से कुछ ही दिनों में दांतों के कीड़े ख़त्म हो जायेंगे। साथ ही दांतों के दर्द से भी छुटकारा मिलेगा।

दांतों के कीड़ों को मारने के लिए प्याज का रस भी एक अच्छा उपाय है। इसके बीजों को चबाने से दांतों के कीड़े ख़त्म हो जाते हैं। आप प्याज को बारीक काटकर उसमें थोडा सा तेल डालकर गर्म करें और उससे जो धुंआ निकले उसे अपने मुंह में लेने से दांतों के कीड़े मर जाते हैं।

Back to top button