राशिफल

राशिफल 5 फरवरी 2018 : आज इन 4 राशिवालों को हो सकता है आकस्मिक धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज सोमवार 5 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 5 February 2018.

Rashifal 5 february 2018, 5 february horoscope, 5 फरवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 5 फरवरी.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्र भी आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। आज रिश्तों को समय दें। दोस्तों और परिजनों से बात करते समय सोच समझकर बोलें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। आपको आज अच्छे से प्रदर्शन करना होगा जिस वजह से आपको सभी लोगों से अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके कार्य निर्धारित रूप से योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। आज किसी भी काम की शुरुआत माता-पिता की राय के बिना ना करें। शेयर में आर्थिक लाभ होगा। आज के दिन आप अपनी सभी बड़ी समस्याओं को हल करने की शुरुआत करेंगे। यह समय बीमारियों या फिर ऐसे मुद्दे को सिर्फ ऊपर से हल करने का नहीं है। आपको इन सभी परेशानियों को जड़ से हटाने का प्रयास करना होगा। पैसों के लेन-देन में सर्तकता बरतें, कहीं भी पैसा निवेश करने से पहले कई बार सोचें। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा में वृद्धि होगी। ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दबाव और काम के बोझ के बावजूद आप समय पर अपना काम संभाल पाएंगे। आपकी योजना को बड़े बुज़ुर्गों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। आप सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ें। सफलता अवश्य मिलेगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। सामाजिक स्तर बढेगा। दायित्व का निर्वाह होगा। दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें आ सकती हैं लेकिन दिन खत्म होते-होते सब ठीक हो जाएगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आज आपके आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है। आप खुद को समाजसेवा की और आकर्षित पाएंगे। आपके कार्य से अधिकारी गण आपसे खुश हो सकते है। आप बड़ों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी मिलेगी। आप में समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है। आने वाले समय में आपको अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने का मौका भी मिल सकता है। दोस्तों से मिलें। अपने मन की बातें शेयर करें। तनाव भी कम हो जाएगा। मन में लगभग हर चीज को लेकर उत्सुकता रहेगी। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी हो सकती है। व्यवसायिक क्षेत्र में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन का आनन्द मिलेगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। विवाहित अपने जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। अगर आप दफ्तर में अतिरिक्त समय लगाएंगे, तो आपकी घरेलू जिंदगी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आज आप मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओ के साथ सम्बंधो में निकटता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य के अनुसार लाभ के भागीदार बन जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। अपनी निजी बातों को गुप्त रखें।

Rashifal 5 february 2018, 5 february horoscope, 5 फरवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 5 फरवरी.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप किसी भी कार्य में जोखिम न उठाएं। कार्यों में व्यवधान आ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मक विचार व आलस्य का अनुभव होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। संपत्ति से लाभ होगा, विरोधी कष्ट दें सकते है। आज आपका सपना साकार करने का समय है। कारोबारी यात्रा में अनुकूल सौदे हो सकते हैं। अपने जज़्बात पर काबू रखें। जीवनसाथी के सहयोग से दीक्षित लक्ष्य हासिल कर लेंगे। धार्मिक यात्रा योग है। आपके पुराने मित्रों से मुलाकात होने की सम्भावना है।नए विचारों को ग्रहण करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष उत्तम हो सकता है। आज कला एवं साहित्य के क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। क्रोध नियंत्रित रहेगा। पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाओं पर कंट्रोल रख कर काम करेंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत खुश है। कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता दिलाएगा। वाहन सुख हो सकता है। आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अर्थ पक्ष सामान्य रहेगा। प्रतिस्पर्धियोंं पर आप विजयी बनेगें। आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय सावधानी बरतें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें, संबंध टूट सकते हैं। बिगड़े काम बनेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा जो आपके लिए काफी उपयोगी होगा। पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे जिद में अपना ही नुकसान कर लेंगे। अपनो के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। धन संपत्ति में वृद्धि होने की प्रबल योग नौकरी-व्यवसाय गृहस्थी आदि के कारण आपका ध्यान बढ़ सकता है। कैरियर के क्षेत्र में आपकी इच्छा आकांक्षा पूरी होने का संकेत है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके घर पर शांति का माहौल रहेगा इसलिए आप आराम से कोई भी परिवर्तन कर सकते हैं। अगर आपको मदद की जरूरत है तो अपने परिजनों से मदद मांगने में ना हिचकिचाएं। बच्चों से असहमति के चलते वाद-विवाद हो सकता है और यह झुंझलाहट भरा साबित होगा। दिन के अंत तक अपने अधूरे कामों को निपटा लें। आज आप खुद को किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त पाएंगे। आज आप शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। परिजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग हो सकते हैं। स्वभाव में उग्रता और आवेश होने के कारण किसी से विवाद न हो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखिएगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएँ। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा खुशी देंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में जरूर रंग दिखाएगी। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button