बॉलीवुड

विराट के सेंचुरी जड़ते ही अनुष्का ने दिया ऐसा रिएक्शन की सभी हो गए हैरान, जानिए ऐसा क्या किया?

विराट के सेंचुरी जड़ते ही अनुष्का ने दिया ऐसा रिएक्शन की सभी हो गए हैरान, जानिए ऐसा क्या किया?

डरबन – कल साउथ अफ्रीका के डरबन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत में सबसे बड़ा योगदान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का रहा, जिन्होंने शतकीय पारी खेली। छह दिवसीय वनडे सीरीज के गुरुवार को किंग्समीड स्टेडियम में खेले गए पहले मैच को भारत ने 6 विकेट से जीता लिया। यह पहली बार हुआ है जब भारत ने डरबन में कोई वनडे मैचों में जीता है। इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका भारतीय कप्तान विराट कोहली ने निभाई, जिन्होंने 119 गेंदो पर 112 रन बनाए।

इस शतक की वजह से भारतीय टीम ने यह मैच आसानी से जीत लिया और विराट कोहली को इसके लिए मैच के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस शतक के साथ ही विराट कोहली का वनडे में 33 शतक हो गए हैं। इस मैच के दौरान बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का भी प्रदर्शन भी शानदार रहा। आपको बता दें कि टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के पहले बल्लेबाजी करते हुए 269 रन बनाएं थे जिसके जबाव में विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में पहला और अपने करियर का 33 वां वनडे शतक लगाया और रहाणे ने भी 79 रनों की अच्छी पारी खेली।

43वें ओवर में आजिंक्य रहाणे 79 रन के निजी स्कोर और विराट 112 रन बना कर आउट हुए। विराट और रहाणे के बीच 189 रन की साझेदारी हुई जो एक रिकॉर्ड है। अजिंक्य रहाणे के साथ कोहली ने 116 गेंदों में शतकीय साझेदारी की। आपको बता दें कि दोनों के बीच इस साझेदारी की शुरुआत तब हुई जब 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 81 रन था। उस वक्त टीम को ऐसी साझेदारी की जरुरत थी और कप्तान विराट कोहली ने आजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर वो साझेदारी की।

टीम की जीत के बाद विराट कोहली ने अपने चीर परिचीत अंदाज में रिएक्शन दिया। उनको रिएक्शन देखकर ऐसा लगा जैसे की वो कह रहे हो कि मैं किसी भी देश में जाकर वहां शतक बना सकता हूँ। लेकिन, विराट के शतक पर अनुष्का ने जो रिएक्शन दिया वो आज वायरल हो रहा है। विरुष्का की शादी, रिसेप्शन और हनीमून के बाद दोनों कपल अपने अपने काम में व्यस्त हैं। लेकिन, अनुष्का विराट को इतना शानदार तरीके से खेलते देखकर अपनी इंस्टा स्टोरी में एक ऐसी फोटो लगाई जो वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि इटली में शादी, नई दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन के बाद अनुष्का विराट के साथ साउथ अफ्रीका गई हुई थीं। मुंबई रिसेप्शन के ठीक बाद विराट-अनुष्का इंडियन क्रिकेट टीम के साथ साउथ अफ्रीका पहुंचे थे। इस दौरान दोनों की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल भी हुई थी। अनुष्का न्यू ईयर के समय विराट के साथ ही साउथ अफ्रीका में थीं और अब वो भारत वापस आकर अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गई हैं। आपको बता दें कि टीम इंडिया का टेस्ट मैचों में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

Back to top button