बॉलीवुड

कभी अपने ठुमकों से सबको मदहोश कर देने वाली ‘कांटा लगा गर्ल’ अब दिखती हैं ऐसी

 

कभी अपने ठुमकों से सबको मदहोश कर देने वाली ‘कांटा लगा गर्ल’ अब दिखती हैं ऐसी

मुंबई: ग्लैमर की दुनिया में हर चीज हर समय एक जैसी नहीं रहती है। कभी जो लोग अपने बोल्ड और हॉट अदाओं से सबको अपना दीवाना बना लेते थे, आज उन्हें देखो तो खुद की आँखों पर यकीन ही नहीं होता है। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि कैसे कोई इनके लिए एक समय पागल हुआ करते थे। बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में यह सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। कभी जिन लोगों की तूती बजती थी, आज वो कहाँ गायब हो गए हैं, किसी को पता नहीं है।

एक समय था जब रीमिक्स गानों का खूब क्रेज था। लोग हर समय रीमिक्स गाने ही सुनते थे। ओरिजिनल से ज्यादा रीमिक्स गाने प्रसिद्द हुए और उसमें एक्टिंग करने वाले स्टार ने भी खूब लोकप्रियता पायी। इन्ही में से एक गाना था ‘काँटा लगा” जिसने आज से लगभग 15 साल पहले सभी को अपना दीवाना बना लिया था। हर किसी के जुबान पर यही रीमिक्स गाना रहता था। शादी से लेकर हर एक फंक्शन में काँटा लगा ही बजता था। इसमें डांस करने वाली एक्ट्रेस शेफाली के खूब प्रसिद्धि पायी थी।

काँटा लगा गाना इतना ज्यादा फेमस हुआ था कि बच्चों से लेकर बूढ़ों के मन पर शेफाली ने अपने लिए जगह बना ली थी। सभी लोग शेफाली के दीवाने हो गए थे। लेकिन समय के साथ-साथ लोग इस गाने को भी भूल गए और गाने में डांस करने वाली शेफाली को भी। उस गाने के कुछ दिन बाद ही शेफाली जरीवाला को नहीं देखा गया। लेकिन आपको जानकार काफी हैरानी होगी कि काँटा लगा गाने में डांस करने के बाद शेफाली की जिंदगी पूरी तरह से बदल गयी।

इस समय शेफाली मुंबई में रहती हैं। शेफाली की लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल गयी है। वह इस समय लाइम लाइट से बिलकुल दूर रहती हैं। लेकिन एक समय था जब शेफाली के ऊपर हर समय कैमरे की नजर रहती थी। शेफाली इंडस्ट्री से दूर हो गयी हैं, लेकिन उन्हें कभी-कभी किसी फंक्शन में देखा जाता है। शेफाली ने अपने बारे में बताया कि वह इंजिनियर बनना चाहती थी, लेकिन बीच में ही उन्हें काँटा लगा एल्बम में काम मिल गया। इसके बाद शेफाली ने इंजीनियरिंग छोड़कर इंडस्ट्री में ही अपना कैरियर बनाने का फैसला कर लिया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें शेफाली ने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री हासिल की हुई है। शेफाली ने काँटा लगा के अलावा कई और एल्बम में दिखाई दे चुकी हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा पसंद नहीं किया गया। इंडस्ट्री में शेफाली को आइटम गर्ल के नाम से जाना जाता था और उनकी तुलना राखी सावंत से की जाती थी, जो उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं था। शेफाली के बारेमे यह जानकर आपको और हैरानी होगी कि उन्होंने एक नहीं बल्कि दो शादियाँ की थी।

शेफाली की पहली शादी मीत ब्रदर्स के हरमीत सिंह से 2005 में की थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया तो दोनों ने 2009 में तलाक ले लिया। पहले पति से तलाक लेने के बाद शेफाली ने अपने बॉयफ्रेंड पराग त्यागी से 2014 में शादी की थी।

Back to top button