राशिफल

अगर आपके दरवाजे में हैं इनमें से एक भी कमी तो जीवन में बनी रहेगी परेशानी

भारत में प्राचीन काल से ही लोग अपना जीवन धर्म-शास्त्रों के अनुसार जीवन जीते आ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति अपना जीवन शास्त्रों में लिखी गयी बातों के हिसाब से व्यतीत करता है, उसे जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। आइल उलट जो लोग शास्त्रों में लिखी गयी बातों को नहीं मानते हैं और उनको अनदेखा करते हैं, उनके जीवन में परेशानियों का आगमन हो जाता है। एक के बाद एक परेशानियाँ उनके जीवन में लगी रहती है।

इन्ही शास्त्रों में से एक शास्त्र है वास्तुशास्त्र। इसमें व्यक्ति के रहन-सहन से सम्बंधित दिशाओं और उनसे जुड़ी बातों के बारे में बताया गया है। सदियों से यहाँ के लोग वास्तुशास्त्र के हिसाब से अपने घर का निर्माण करवा रहे हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर व्यक्ति गलत दिशा में गलत तरह से घर बनवाता है तो उसका जीवन परेशानियों से भर जाता है। घर में नकारात्मक उर्जा की अधिकता की वजह से उसके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार हर घर के लिए उसका सबसे खास उसका मुख्य दरवाजा होता है। यही वो जगह होती है जहाँ से सारी सकारात्मक उर्जा घर के अन्दर प्रवेश करती है। घर में अगर आपको सुख-शांति और समृद्धि चाहिए तो आपको दरवाजे से जुड़े हुए वास्तु के कुछ नियमों का ख़याल रखना जरुरी होता है। जो भी व्यक्ति मुख्य दरवाजे से जुड़ी हुई वास्तु की इन बातों को अनदेखा करता है, उसे जीवन में अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़े तो आप इन बातों को अनदेखा ना करें।

ध्यान रखें मुख्य दरवाजे से जुड़ी ये बातें:

*- अगर आप वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करते हैं तो उसके अनुसार घर के मुख्य दरवाजे को खोलते और बंद करते समय उसमें से कभी भी आवाज नहीं आणि चाहिए। अगर ऐसा होता है तो इसे अशुभ माना जाता है। इसलिए अगर दरवाजे से आवाज आती हो तो उसे तुरंत ही ठीक करवा लेना चाहिए।

*- वास्तुशास्त्र के अनुसार किसी भी घर का मुख्या दरवाजा हमेशा अन्दर की तरफ से ही खुलना चाहिए। मुख्य दरवाजे का बाहर की तरफ खुलना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा होने से घर में धन सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आय से अधिक खर्च होने लगता है।

*- वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा जमीं से रगड़ते हुए खुलना अशुभ होता है। इससे घर में हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है।

*- घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर पेड़, खम्भे या किसी भी चीज की छाया नहीं पड़नी चाहिए। ऐसा होना अशुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक उर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है।

*- मुख्य दरवाजा घर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, इसलिए वास्तु के अनुसार मुख्य दरवाजे के आस-पास डस्टबिन, रद्दी, कबाड़ या ऐसी कोई चीज नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने से वास्तुदोष का सामना करना पड़ता है। इससे व्यक्ति को धनहानि और एनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

दोस्तों, आप को हमारा ये लेख कैसा लगा, अपनी राय दें और पसंद आया हो तो शेयर भी करें

Back to top button