बॉलीवुड

मिथुन दा की खुबसूरत बेटी जल्द ही करने वाली हैं बॉलीवुड में एंट्री, लगती है परियों की राजकुमारी

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया के बारे में सभी लोगों को पता है। यहाँ की चकाचौंध भरी दुनिया हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है। ऐसा शायद ही कोई होगा, जिसे बॉलीवुड की दुनिया से लगाव नहीं होगा। कुछ लोगों के ऊपर बॉलीवुड का भूत भी सवार हो जाता है। इसी वजह से लोग अपना काम-धाम छोड़कर बॉलीवुड का रुख कर लेते हैं। बॉलीवुड की चमक से आकर्षित होकर कई लोगों ने मुंबई का रुख किया और आज उन्ही में से कुछ सफल अभिनेता और अभिनेत्री भी हैं।

बॉलीवुड में तो वैसे कई अभिनेता-अभिनेत्री हैं। लेकिन कुछ इतने ज्यादा चर्चित हैं, कि देश का बच्चा-बच्चा उन्हें जानता है। इसी में से एक हैं अपने जमाने के एक्शन स्टार मिथुन चक्रवर्ती। मिथुन चक्रवर्ती की लोकप्रियता के बारे में किसी को कुछ भी बताने की जरुरत नहीं है। आज भी ग्रामीण इलाकों में लोग मिथुन चक्रवर्ती की ही फ़िल्में देखते हैं। आज भी जब मिथुन को फिल्म में चोट लगती है तो दर्द उनके फैन्स को ज्यादा होता है। लोग मिथुन की फिल्म को फिल्म की तरह नहीं बल्कि असल जीवन की तरह देखते हैं।

मिथुन चक्रवर्ती अपने एक्शन की वजह से बॉलीवुड के सुपरस्टार बने हुए थे। हालाँकि आज भी मिथुन कभी-कभी फिल्मों में दिखाई पड़ते हैं। मिथुन एक बेहतरीन डांसर भी हैं। आजकल यह कई टीवी डांस शो में बतौर जज बुलाये जाते हैं। बॉलीवुड इस समय स्टार से ज्यादा स्टार किड की वजह से चर्चा में है। एक के बाद एक स्टार किड की चर्चा हो रही है। सुहाना खान, नव्या नवेली के बाद इस लिस्ट में एक और स्टार किड जुड़ गया है, जिसकी चर्चा इन दिनों जोरों-शोरों से हो रही है। जी हाँ आप बिलकुल सही समझे, हम बात कर रहे हैं मिथुन की लाडली दिशानी चक्रवर्ती की।

जानिए दिशानी से जुड़ी कुछ खास बातें:

*- आपको बता दें दिशानी को सोशल मीडिया का काफी क्रेज है और वह इन्स्टाग्राम पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। समय-समय पर वह अपनी हॉट तस्वीरें शेयर भी करती रहती हैं।

*- दिशानी ने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से एक्टिंग की पढ़ाई की हुई है।

*- दिशानी अकेले ही नहीं कई बार अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ भी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

*- ज्यादातर स्टार किड को सोशल मीडिया पर अश्लील और बुरे कमेंट का सामना करना पड़ता है। लेकिन मिथुन की लाडली के साथ ऐसा नहीं है।

*- दिशानी योगिता बाली और मिथुन की बेटी हैं। दिशानी चार भाई-बहन हैं। मिमोह, रिमोह नामाशी के बाद दिशानी हैं।

*- दिशानी अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं, इस वजह से वह सबकी दुलारी हैं।

*- आपको जानकार बहुत ज्यादा हैरानी होगी कि दिशानी के इन्स्टाग्राम पर 31 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स नहीं। यह अपने पिता की तरह ही धीरे-धीरे प्रसिद्धि पा रही हैं।

दो बार फिल्मफेयर और तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके बॉलीवुड के मशहुर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जल्द ही बांग्लादेशी फिल्म ‘हसन राजा’ में नजर आएंगे.

*- दिशानी एक पशुप्रेमी हैं। उन्हें सभी जानवरों से बहुत ज्यादा प्रेम है। वह समय-समय पर जानवरों के साथ भी फोटो इन्स्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।

Back to top button