राशिफल

31 जनवरी को लगने वाला है साल का पहला चंद्रग्रहण, इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव ..

इस साल का पहला चंद्रग्रहण 31 जनवरी को लगने वाला है। यह ग्रहण पूरे भारत में दिखेगा। माघी पूर्णिमा पर लगने वाले इस चंद्रग्रहण से कई राशियां प्रभावित होंगी। यह पूर्ण चंद्रग्रहण 77 मिनट तक रहेगा। इसका समय शाम 5.58 मिनट पर शुरू होगा और यह रात 8.41 तक चलेगा। जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तब वह चंद्रमा पर पड़ने वाली सूर्य की किरणों को रोकती है और उसमें अपनी छाया बनाती है इस घटना को ही चंद्र ग्रहण कहते है।

हिंदू धर्म के ग्रंथों को ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे कार्य है जो ग्रहण के समय नहीं करने चाहिए आज हम आपको तीन ऐसी राशियों के बारे में बता रहे हैं जिन पर चंद्रग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ सकता है तथा कुछ ऐसे उपाय भी आपको बताएंगे जिनसे आप चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बच सकते हैं।

मिथुन : चंद्रग्रहण की वजह से आपको बिजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है। शारीरिक कष्ट होगा। चंद्र ग्रहण का असर आपकी सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है आप किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। बच्चों से जुड़े मुद्दे भी परेशानी का कारण बन सकते हैं। जो लोग नौकरीपेशे वाले हैं उनको नौकरी में संकट आ सकता है। नौकरी की वजह से उनका मन अशांत रहेगा। किसी से बड़ा झगड़ा हो सकता है। व्यापार में बड़ा नुकसान होने की संभावना है। इसके प्रभाव से बचने के लिए चंद्रग्रहण के समय देवी-देवताओं की मूर्ति और तुलसी के पौधे को बिल्कुल स्पर्श ना करें। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करके भगवान की पूजा अर्चना अवश्य करें। ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए मिथुन राशि वाले हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

तुला : चंद्रग्रहण की वजह से तुला राशि के जातकों की टेंशन बढ़ सकती है। विशेष रूप से सावधान रहें, खर्च भी अचानक बढ़ सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा कष्टकारी हो सकती है। नाम और प्रसिद्धि पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। जीवनसाथी को कष्ट का सामना करना पड़ेगा। शिक्षा प्राप्त करने में बाधा आएगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी होने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखें, ध्यान करें कोई भी शुभ कार्य या कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय चंद्रग्रहण के समय ना लें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से बहस करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। क्योंकि दुर्घटना की संभावना है। गर्भवती महिलाएं एक बात का खास ध्यान रखें कि ग्रहण के समय घर से बाहर ना निकलें। किसी गरीब व्यक्ति को दान करके आप ग्रहण के बुरे प्रभाव से बच सकते हैं हैं।

मीन : आपका मनोबल एवं स्वास्थ्य अचानक कमजोर हो सकता है। सावधान रहें, आपके दुश्मन आपको चोट पहुंचा सकते हैं। तनावग्रस्त रहने से परेशानी बढ़ेगी। पिता के साथ भी मतभेद हो सकते हैं। अचानक किसी भी प्रकार की हानि की संभावना बन रही है। आपकी वाणी में कड़वाहट बढ़ सकती है जिस से परिजनों के बीच विवाद होगा। ग्रहण के समय वाहन बिल्कुल ना चलाांए, ऐसा करने से दुर्घटना की संभावना है। अगर आप निवेश करोगें तो आप को हानी उठानी पड़ सकती है। ग्रहण के समय भगवान के नाम का स्मरण करें। गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण का दर्शन करने से बचें। ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए मीन राशि वाले श्रीमदभागवत गीता आदि का पाठ अवश्य करें।

Back to top button