बॉलीवुड

…तो इस वजह से ख़राब हो गया है सोनम कपूर की बॉडी का आकार, जानकर चौंक जाएंगे

मुम्बई – बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आज कल वो अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। सोनम कपूर ने अक्षय कुमार के साथ ‘पैडमैन’ की शूटिंग पूरी की है और यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि सोनम कपूर हमेशा महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखता आई हैं वो अक्सर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बोलती रही हैं। सोनम ने कई बार यौन शोषण और पीरियड्स जैसे मुद्दों पर भी खुलकर कहा है।

ऐसा ही एक और बयान देकर सोनम कपूर फिर से सुर्खियो में है। दरअसल, सोनम हाल ही में कोलकाता के पॉपुलर स्टोर से वेडिंग ज्वैलरी की शॉपिंग करने पहुँची हुई थी। खबरों के मुताबिक इस दौरान सोनम के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहुजा उनके साथ नहीं थे, बल्कि उनकी मां थीं। जिसके बाद सोनम कपूर की शादी की खबरे सामने आने लगीं। सोशल मीडिया इन दिनों सोनम कपूर के इसी साल अप्रैल में आनंद के साथ शादी करने की खबरे सामने आ रही हैं।

अपनी शादी की खबरों के बीच सोनम ने एक बेहद प्राइवेट खुलासा करके सबको चौंका दिया है। दरअसल, सोनम की बॉडी और गर्दन की शेप खराब हो चुकी है। जी हां, भले ही आपको ये बात पढ़कर हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है। ताज्जूब की बात ये है कि इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद सोनम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोनम ने लिखा है कि, कुछ यादें बेहद तकलीफदेह होती हैं। मेरी बॉडी और गर्दन की शेप खराब होने की असली वजह फोम का गद्दा है। दरअसल, फोम के गद्दे की वजह से उनका बॉडी शेप खराब हो गया है। सोनम ने लिखा है, ‘फोम के गद्दे की यादें छलावा हैं। उनका इस्तेमाल करने से शरीर और गर्दन का आकार खराब हो गया है।

आपको बता दें कि ऐसी खबरे आ रही हैं कि सोनम कपूर जल्द ही अपने ब्वायफ्रेंड से शादी करने वाली है। इससे पहले साल 2007 में सोनम और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरे सामने आई थी। लेकिन, दोनों ने इससे इनकार कर दिया था। बाद में 2010 में सोनम ने “आई हेट लव स्टोरीज” के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा के साथ अफेयर में रहीं। सोनम जल्द ही हमें ‘पैडमैन’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म में नज़र आएंगी। फिल्म पैडमैन 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।

Back to top button