बॉलीवुड

रियल लाइफ में देवर-भाभी और जीजा-साली हैं ये स्टार्स, फिल्मों में दिए ऐसे हॉट सीन की लग गई आग

मुम्बई – हमारे देश में देवर-भाभी और जीजा-साली को बेहद खास माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि, देवर-भाभी और जीजा-साली का रिश्ता बेहद प्यारा होता है। बात करें देवर-भाभी के रिश्ते की तो भाभी अपने देवर को अपने छोटे भाई की तरह मानती है। तो कभी कभी दोनों के रिश्ते में शरारत, मजाक, मस्ती और नराजगी भी देखने को मिलती है। ठीक ऐसे ही जीजा-साली के रिश्ते का भी एक अलग रंग होता है। देश में अमूमन जीजा-साली के रिश्ते को हंसी मजाक का रिश्ता माना गया है। बॉलीवुड भी देवर-भाभी और जीजा-साली के रिश्ते से अछूता नही है। ऐसे कई स्टार्स है जो रिश्ते में देवर-भाभी या जीजा-साली लगते हैं।

देवर-भाभी का रिश्ता बेहद प्यारा होता है, भाभी अपने देवर को अपने छोटे भाई का दर्जा देती है, इसी लिए देवर भाभी का लाडला कहलाता है। भाभी के साथ शरारतें,मजाक,मस्ती,नराजगी और रिश्ते का मान सिर्फ देवर ही कर सकता है। यह आम लोगों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड लाइफ में ही ऐसा होता है। फिर वह ऑन स्क्रीन पर हो या रियल लाइफ में। आज हम जिन स्टार्स की बात करने जा रहे है वो एक-साथ फिल्म में काम करने के बाद असल जिंदगी में ही देवर-भाभी के रिश्ते में बंध गए। इतना ही नही कुछ जीजा-साली के रिश्ते में बंधे। आइए जानते है इनके बारे में।

रिश्ते में देवर-भाभी या जीजा-साली लगने के बावजूद ये स्टार्स पर्दे पर रोमांस करते नज़र आए। तो आइये देखते हैं इस लिस्ट में किसका किसका नाम शामिल है…..

जैसा की आप जानते हैं कि सैफ और करीना अब पति पत्नी बन चुके हैं। इस रिश्ते के हिसाब से सैफअली खान और करिश्मा कपूर का रिश्ता जीजा साली का है। इन दोनों के फिल्म हम साथ साथ हैं में रोमांस करते देखा गया था। इस जीजा साली की जोड़ी को दर्शकों ने खुब पसंद किया था। हालांकि, जब यह फिल्म आई थी उस वक्त इन दोनों के बीच यह रिश्ता नही था।

आपको बता दें की रानी मुखर्जी, काजोल कजिन यानि चचेरी बहन हैं। इस रिश्ते की वजह से रानी मुखर्जी अजय की साली लगती हैं। इन दोनों को फिल्म चोरी-चोरी और एलओसी में एक साथ देखा गया था। इन दोनों की जोड़ी को भी लोगों ने खासा पसंद किया।

मधुबाला ने अशोक कुमार के छोटे भाई किशोर कुमार से शादी की थी। लेकिन, अशोक कुमार और मधुबाला को कई बार पर्दे पर रोमांस करते देखा जा चुका है। अशोक कुमार और मधुबाला ने एक साथ महल और हावड़ा ब्रिज जैसी फिल्मों में काम किया है।

अनिल कपूर और श्रीदेवी का रिश्ता जीजा साली की नहीं बल्कि देवर भाभी का है। गौरतलब है कि श्रीदेवी की शादी अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर से हुई है। हालांकि, कई फिल्मों में श्रीदेवी को अनिल कपूर के साथ देखा गया है।

नसीरूद्दीन ने सुप्रिया पाठक की बहन रत्ना पाठक से शादी की है। इस रिश्ते की वजह से दोनों के बीच जीजा साली का रिश्ता है। नसीरूद्दीन और सुप्रिया को कई फिल्मों में देखा गया था। इन दोनो ने बाजार और मिर्च मसाला फिल्म में साथ काम किया है।

रानी मुखर्जी ने प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से शादी की है। शादी से पहले रानी मुखर्जी आदित्य चोपड़ा के छोटे भाई उदय चोपड़ा के साथ साल 2002 में मुझसे दोस्ती करोगी में काम किया था

 

Back to top button