दिलचस्प

महिलाओं की शर्ट के बटन बाईं ओर क्यों होते हैं? इसकी वजह हैरान भी करेगी और होश भी उड़ायेगी

नई दिल्ली – वैसे तो हमारी इस दुनिया अजीब गरीब बातों और वाकयों से भरी पड़ी है। लेकिन, कुछ बातें ऐसी भी हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। या यूँ कहें कि लोग ऐसी चीजें हर रोज़ देखते हैं लेकिन वो ध्यान नही दे पाते कि आखिर ऐसा क्या है। ऐसी ही एक रोचक बात है महिलाओं के शर्ट का बटन, जो हमेशा बाई ओर होता है। शायद आपको न पता हो कि पुरुषों के शर्ट की तुलना में महिलाओं के शर्ट का बटन बाईं ओर होता है। इसके पीछे कई कारण है। तो आइये जानते हैं कि पुरूषों के शर्ट की तुलना में आखिर महिला के शर्ट के बटन उलटा क्यों होते हैं?

सबसे पहले तो आपको बता दें कि पुरुषों की शर्ट में बटन हमेशा दाईं ओर होते है, जबकि महिलाओं की शर्ट के बटन हमेशा बाईं ओर लगी होती हैं। इसके पीछे कई तर्क दिय़े जाते हैं। आइये इसके पीछे के अलग अलग तर्क को जानें।

पहला तर्क

पुरुषों की शर्ट में बटन हमेशा दाईं ओर तथा महिलाओं की शर्ट के बटन हमेशा बाईं ओर लगे होने के पीछे पहला तर्क ये है कि पुरुषों को शर्ट का बटन बंद करने या खोलने के लिए हमेशा बाएं हाथ का सहारा लेना पड़ता था, इसलिए उनके शर्ट में बटन दाईं तरफ और महिलाओं को शर्ट के बटन खोलने के लिए दाएं हाथ का सहारा लेना पड़ता है, इसलिए उनके कपड़े में बटन बाईं तरफ लगे होते हैं।

दूसरा तर्क

पुरुषों की शर्ट में बटन हमेशा दाईं ओर तथा महिलाओं की शर्ट के बटन हमेशा बाईं ओर लगे होने के पीछे दूसरा तर्क ये है कि पहले पुरुष अपने कपड़े खुद पहनते थे। जबकि महिलाओं को कपड़े पहनने के लिए किसी कि मदद लेनी पड़ती थी। इसी वजह से महिलाओं के कपड़ों के बटन बाईं ओर लगाए जाते थे, जो आज भी जारी है।

तीसरा तर्क

पुरुषों की शर्ट में बटन हमेशा दाईं ओर तथा महिलाओं की शर्ट के बटन हमेशा बाईं ओर लगे होने के पीछे तीसरा तर्क ये है कि शुरु से ही महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में कई विभिन्नताएं रही हैं। लेकिन, समय के साथ साथ चीजें बदल रही हैं और कपड़े समान हो रहे हैं। इसलिए महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में थोड़ा अंतर रखने के लिए ऐसा किया जाता है।

चौथा तर्क

चौथा तर्क थोड़ा इतिहास से जुड़ा हुआ है। इतिहासिक तथ्यों के अनुसार महिलाओं के कपड़ों में बटन बाईं ओर लगाने का आदेश नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा दिया गया था। इसकी वजह ये थी कि नेपोलियन हमेशा अपना एक हाथ शर्ट में डालकर खड़े होते थे, जिसकी वजह से कुछ महिलाओं ने एक बार उनका मजाक उड़ाया था। इसी बात से नाराज होकर नेपोलियन ने महिलाओं के कपड़ों में बटन बाईं ओर लगाने लिये के आदेश दिया था, जो आज भी जारी है। देखें वीडियो- 

Back to top button