विशेष

इस वजह से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है इस खुबसूरत लड़की का विडियो

आजकल सोशल मीडिया का समय चल रहा है। आज लोगों को अपनी बात हर किसी तक पहुँचाने के लिए किसी अखबर या न्यूज़ चैनल की जरुरत नहीं है। आज उसके लिए लोग सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। यही वजह है कि आज लगभग हर स्मार्ट फ़ोन रखने वाला व्यक्ति सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। हर कोई अपनी बात इसी के माध्यम से लोगों तक बड़ी आसानी से पहुंचा रहा है। सोशल मीडिया पर आये दिन कोई ना कोई विडियो वायरल हो रहा है।

आजकल एक ऐसा ही विडियो यू-ट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल यह विडियो एक खुबसूरत लड़की ने पोस्ट किया है। इस विडियो को अब तक करोड़ो लोगों ने देख लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस विडियो में ऐसा क्या है जो इसे करोड़ों लोगों ने देख लिया है। इसका जवाब आप खुद ही विडियो देखकर जान जायेंगे। आपको बता दें यह विडियो हरियाणा के यमुनानगर के मुकुंदलाल नेशनल कॉलेज की स्टूडेंट आकांक्षा बोहता ने अपलोड किया है।

आकांक्षा बीकॉम फाइनल इयर की छात्रा हैं। आकांक्षा महमूदपुर के रहने वाले प्रो. सतीश चौधरी की बेटी हैं। इस विडियो को 8 जनवरी को अपलोड किया गया था। इस विडियो में भाई-बहन के स्कूल लाइफ के बारे में दिखाया और बताया गया है। विडियो में हास्य-व्यंग के माध्यम से पढ़ाई के दौरान भाई-बहन की शरारत और अटूट बंधन को दिखाया गया है। इसके साथ ही विडियो के माध्यम से यह भी दिखाया गया है कि लड़कियों के आगे कौन-कौन सी चुनौतियाँ आती हैं। विडियो में कन्या भ्रूण हत्या के बारे में भी बात की गयी है।

यू-ट्यूब पर अपने चैनल के माध्यम से अपनी पहचान बना चुके अमित भडाना ने आकांक्षा की प्रतिभा को पहचानकर विडियो बनाने में उसकी मदद की। आकांक्षा की बचपन की दोस्त मंजूल कपूर ने भी विडियो में सहयोग दिया है। आकांक्षा का कहना है कि वह अपनी पढ़ाई पूरी कारने के बाद इसी तरह के विडियो बनाकर महिलाओं और समाज को जागरूक करने का काम करेंगी। आकांक्षा का कहना है कि वह गाँव से हैं और उन्होंने गाँव की लड़कियों को अक्सर कई तरह की समस्याओं का सामना करते हुए देखा है। इसी वजह से मैंने कुछ करने के बारे में सोचा।

पहले इस काम के लिए मेरे परिवार के लोग राजी नहीं हुए लेकिन बाद में मेरी माँ वंदना बोहता और छोटा भाई पुरु बोहता इसके लिए तैयार हुए और उन्हें समर्थन देकर उनका हौसला बढ़ाया। अमित ने आकांक्षा की प्रतिभा की वजह से बड़े भाई की तरह उसका सहयोग देने का वादा किया। आकांक्षा का कहना है कि भविष्य में महिलाओं के लिए एक ऐसा वातावरण तैयार करना चाहती हैं, जिसमें वह बिना किसी परेशानी के रह सकें। आकांक्षा की इसी सोच की वजह से उनका यह मासूमियत और शरारत भरा विडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस विडियो ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

विडियो देखें:

Back to top button