राशिफल

नजरंदाज ना करें रोजाना की इन छोटी-छोटी घटनाओं को, देती हैं जीवन में बुरा समय आने का संकेत

हर व्यक्ति के जीवन में कोई ना कोई घटना होती है। कई बार छोटी घटना होती है कई बार बहुत बड़ी घटना होती है। छोटी घटनाओं पर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता है। जबकि बड़ी घटनाएँ हर किसी को याद रहती हैं। बड़ी घटनाएँ जीवन में कभी-कभी घटती हैं, जबकि छोटी-छोटी घटनाएँ हर रोज घटती हैं। कई बार ये छोटी-छोटी घनाएं आपको जीवन में आने वाले बुरे समय का संकेत देती हैं, लेकिन लोग इससे अंजान होकर हर रोज वही गलती करते हैं।

अक्सर कई बार हाथ से कुछ छूटकर गिर जाता है तो हम इसे एक सामान्य घटना समझकर नजरंदाज कर देते हैं। जबकि वास्तुशास्त्र के हिसाब से यह जीवन में आने वाले बुरे समय का हमें संकेत देती हैं। इन संकेतों के बारे में जो लोग समझते हैं, वह तो आने वाले बुरे समय के लिए पहले से ही तैयार रहते हैं। समय पर पता चल जानें पर कुछ लोग समस्या का समाधान भी कर लेते हैं। लेकिन जो लोग नहीं जानते उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। आज हम आपको छोटी-छोटी घटनाओं के पीछे के संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये छोटी-छोटी घटनाएँ देती हैं इस चीज का संकेत:

*- अगर आप पानी से भर हुआ गिलास पकड़े हुए हैं और वह अचानक से आपके हाथ से गिर जाए तो समझ जाइये कि आपको भविष्य में कोई गंभीर रोग होने का खतरा है।

*- अगर खाना बनाने वाला तेल अचानक से गिर जाये तो समझ जाइये कि आपका परिवार किसी बड़े कर्ज के निचे दबने वाला है। यह घर में अलक्ष्मी के आगमन का संकेत देता है।

*- पूजा की थाली या आरती की थाली का गिरना और दिए का बुझना किसी अशुभता का संकेत देता है।

*- अगर महिला के हाथ से सिंदूर अचानक गिर जाये तो समझ जाइये कि आपके पति के ऊपर कोई बड़ा संकट आने वाला है।

*- अगर दूध उबालते समय पतीले से बाहर गिरने लगे तो यह व्यक्ति के मनोविकार का संकेत देता है। उस व्यक्ति के पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मचने की भी सम्भावना होती है। इसके साथ ही आपके रिश्तेदारों से आपके सम्बन्ध बिगाड़ सकते हैं और अचानक ही बहुत पैसे खर्च होने लगते हैं। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य भी अचानक से खराब होने लगते हैं और परिवार बिखरने लगता है।

*- अगर आप काली मिर्च हाथ में लिए हुए हैं और वह आपके हाथ से गिरकर बिखर जाता है तो इसका मतलब है कि किसी करीबी से आपकी दुरी बढ़ने वाली है।

*- अगर आपके हाथ, जेब या पर्स से सिक्के गिरकर जमीन पर चले जाएँ तो तुरंत ही सिक्के को उठाकर अपने माथे से लगायें और धन की देवी लक्ष्मी से क्षमा-याचना करें और उसे वापस जेब या पर्स में रख लें। ऐसा करने से आप आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं। जो लोग ऐसा नहीं करते हैं, उन्हें काफी आर्थिक नुकसान होता है।

*- अगर आपके हाथ से नमक अचानक से गिर जाए तो इसे कोई साधारण घटना ना समझें। यह आपकी कुंडली के शुक्र और चन्द्र पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

*- अगर आपके हाथों से कोई खाद्य पदार्थ गिर जाता है तो यह अन्न की देवी अन्नपूर्ण और माता लक्ष्मी के नाराज होने का संकेत देता है।

Back to top button