बॉलीवुड

नों स्मोकिंग ऐड वाली नन्ही लड़की 9 साल बाद सोशल मीडिया पर बरसा रही है आग, अब दिखती है ऐसी

आपने अक्सर सिनेमा हॉल में या टीवी पर ही नों स्मोकिंग के कई ऐड देखें होंगे। लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा प्रचलित ऐड वही हुआ था, जिसमें एक नन्ही बच्ची को देखकर उसके पाप सिगरेट पीना बंद कर देते हैं। ज्यादातर स्मोकिंग करने वाले लोग जब सिनेमा घरों में फिल्म देखने के लिए जाते थे और जब उन्हें यह ऐड दिखाई देता था तो अपने कान या आँखें बंद कर लेते थे। क्योंकि उन्हें ना चाहते हुए भी इस क्यूट लड़की को देखकर सिगरेट छोड़ने का मन करता था।

यह सही बात है कि सिगरेट का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक है। सिगरेट पीने से ना केलवा लंग कैंसर होता है बल्कि साँस सम्बन्धी भी कई बीमारियाँ होती है। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमेशा से ही सरकार ने लोगों से इसे ना पीने की अपील कई ऐड के माध्यम से की है।

आपको बता दें इस क्यूट लड़की का यह चर्चित नों स्मोकिंग ऐड मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की तरफ से बनाया गया था।

इस ऐड को हर सिनेमा हाल में फिल्म के शुरू होने से पहले दिखाया जाता था। कई लोगों के ऊपर इस ऐड का इतना प्रभाव हुआ था कि उन्होंने तुरंत ही स्मोकिंग बंद कर दी थी। आपको बता दें 53 सेकेंड के उस वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की की उम्र उस 7-6 साल थी। लेकिन आज 9 साल के बाद आप उस लड़की को पहचान ही नहीं पाएंगे। यह इस समय 15 साल की हो गयी है और इसने कई टीवी सीरियलों में भी काम किया है।

ऐड में दिखाई देने वाली इस क्यूट लड़की का नाम सिमरन नाटेकर है, जिसका जन्म 2002 में मुंबई में हुआ था। 2008 में आने वाले नो स्मोकिंग ऐड सिमरन का पहला सिमरन सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहती हैं।

इनके इन्स्टाग्राम पर 38 हजार फॉलोवर हैं। सिमरन अब तक कई टीवी सीरियल और ऐड फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं। याकुल्ट, वीडियोकॉन, डोमिनोज, केलाग, क्लिनिक प्लस जैसे टीवी ऐड में इन्होने मुख्य भूमिका निभाई है।

सिमरन नाटेकर सोनी टीवी पर आने वाले धारावाहिक पहरेदार पिया की में कुंवर रतन सा की बहन के रूप में दिखाई दी थी। इसके अलावा सिमरन बॉलीवुड की फिल्म दावत-ए-इश्क में फरीदा के रूप में दिखाई से चुकी हैं।

इसके अलावा सिमरन कई अन्य टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। आज सिमरन को देखने के बाद अच्छे-अच्छे लोग पहचान नहीं पाएंगे। सिमरन दिन-प्रतिदिन खुबसूरत होती जा रही हैं। आज उनकी खूबसूरती के कई हजार लोग दीवाने हैं।

Back to top button