राशिफल

महिला हो या पुरुष जागने के बाद देखें सबसे पहले इन 5 चीजों में से कोई 1 चीज, चमकने लगेगी किस्मत

भारतीय समाज में कई तरह की परम्पराएं प्राचीनकाल से ही चली आ रही है। कुछ मानताएं सदियों पुरानी हैं जो तब से लेकर अब तक लगातार चली आ रही हैं। कुछ मान्यताओं को लोगों ने बदल दिया है। अगर धार्मिक मान्यताओं की बात की जाये तो सभी को इस बात का डर रहता है कि अगर उन्होंने जीवन में कोई गलत काम किया तो भगवान उन्हें उसका बुरा फल देंगे। इसी डर के मारे लोग बुरे काम करने से बचते हैं।

ज्योतिष और धर्म को आज के समय में कुछ लोग बकवास मानने लगे हैं। जबकि कुछ लोग धर्म और ज्योतिष के अनुसार ही अपना सभी कार्य करते हैं। जो लोग ज्योतिष की बात मानकर अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं, उन्हें जीवन में कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। जबकि इसके उलट जो लोग इसे बकवास मानते हैं, उनके जीवन में कई तरह की परेशानियाँ मुँह बाए खड़ी रहती हैं। पुराने जमाने से ही एक कहावत चली आ रही है कि अगर किसी चीज की शुरुआत अच्छी होती है तो पूरा काम भी अच्छे से होता है।

ठीक ऐसे ही अगर आपके दिन की शुरुआत अच्छी होती है तो पूरा दिन भी अच्छे से बीतता है। शास्त्रों में अपने दिन की शुरुआत को अच्छा और शुभ बनाने के बारे में कुछ बातें की गयी हैं। इन उपायों से की गयी दिन की शुरुआत से सकारात्मक उर्जा तो मिलती ही है, साथ ही देवी-देवताओं के आशीर्वाद से आपकी किस्मत भी बदल जाती है। सुबह जागते ही कुछ शुभ देख लिए जाये तो उससे अच्छा कोई उपाय हो ही नहीं सकता है। आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें से किसी एक चीज को सुबह देख लेने से दिन की शुरुआत अच्छी होती है।

सुबह जागते ही देखें ये चीजें:

*- महिला हो या पुरुष सभी को सबसे पहले जागने के बाद अपनी हथेलियों के दर्शन करने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अपनी हथेलियों को देखने से विष्णु, लक्ष्मी और सरस्वती तीनों की कृपा साथ में मिलती है। अपनी हथेलियों को देखते समय आप इस मंत्र का जाप भी करें।

मंत्र:

कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती। करमूले तू गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्॥

अर्थ:

हथेलियों के अगले भाग पर माता लक्ष्मी, बीच वाले भाग में सरस्वती और हथेली के मूल आधार में भगवान विष्णु का वास होता है।

*- सुबह जागने के बाद तुरंत अगर आप माता लक्ष्मी का सबसे प्रिय दक्षिणावर्ती शंख देखेंगे तो बहुत ही शुभ होगा। ऐसा करने के लिए आप दक्षिणावर्ती शंख को अपने पास ही रखकर सोयें।

 

*- सुबह जागने के सबसे पहले किसी सकारात्मक चीज या फोटो को देखें। ऐसा करने से पुरे दिन आपके मन में सकारात्मक विचार आयेंगे जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे।

*- अगर सुबह जागने के बाद आप सबसे पहले सूर्यदेव के दर्शन कर सकें तो यह अत्यंत ही शुभ होता है। इससे आप निरोगी तो रहेंगे ही साथ ही ससूर्यदेव की कृपा से जीवन में कोई कष्ट नहीं आयेगा।

 

*- सुबह जागने के बाद किसी छोटे बच्चे को देखना बहुत ही शुभ माना गया है।

Back to top button