स्वास्थ्य

सिर्फ स्मोकिंग से ही नहीं इन वजहों से भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें लंग कैंसर होने की 5 वजहें

बीमारियाँ आज के समय में इंसान के जीवन का हिस्सा बन गयी हैं। आज हर दूसरा व्यक्ति किसी ना किसी बीमारी से ग्रसित है। इन्ही में से कुछ लोग गंभीर और जानलेवा बिमारियों के भी शिकार हैं। समय पर ध्यान ना देने की वजह से कई लोगों को अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ता है। लोगों की जीवनशैली में आये बदलाव की वजह से उन्हें कई बिमारियों का सामना करना पड़ रहा है। जो बीमारी पहले उम्र का एक पड़ाव पार करने के बाद होती थी, उन बिमारियों से आज बच्चे भी ग्रसित हो जा रहे हैं।

वैसे तो कई जानलेवा बीमारियाँ हैं। लेकिन सबसे ज्यादा पीड़ित लोग कैंसर की बीमारी से हैं। कैंसर कई तरह के होते हैं। उन्ही में से एक है लंग कैंसर। लंग के कैंसर की समस्या से ज्यादातर लोग पीड़ित हैं। आमतौर पर लोगों की यह धारणा बनी हुई है कि लंग कैंसर से केवल वही लोग पीड़ित होते हैं, जो धुम्रपान करते हैं। लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने अपने जीवन में कभी पैसिव स्मोकिंग भी नहीं की है वो भी लंग कैंसर से ग्रसित हैं।

लंग कैंसर होने के पीछे कई अलग-अलग कारण हैं। लंग कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। इसमें हॉस्पिटलाइज्ड होने पर व्यक्ति को काफी खर्चे उठाने पड़ते हैं। इसलिए आजकल कई तरह के हेल्थ इंश्योरेंस हैं, जिन्हें पहले ही हर व्यक्ति को ले लेना चाहिए। उन लोगों को तो इंश्योरेंस जरुर करवा लेना चाहिए, जिन्हें इस बीमारी के होने की जरा सी भी सम्भावना है। आज हम आपको 5 ऐसे कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे व्यक्ति को लंग कैंसर होता है।

लंग कैंसर होने की 5 वजहें:

*- एस्बेस्टस फाइबर के इस्तेमाल की वजह से भी व्यक्ति को लंग कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। अक्सर आपने देखा होगा लोग इसका इस्तेमाल अपने घरों या दुकानों की छतों में करते हैं। इसमें कई हानिकारक केमिकल मौजूद होते हैं, जो साँस के जरिये फेफड़ों तक पहुँचकर लंग कैंसर का कारण बनते हैं।

*- जिन जगहों पर कोयला, आर्सेनिक या समाचार पत्र के प्रिंटिंग का काम चलता है, वहाँ काम करने वाले लोगों को भी लंग कैंसर होने का खतरा बना रहता है।

*- जो लोग लंग फाइब्रोसिस की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें लंग कैंसर होने की सम्भावना सबसे ज्यादा रहती है। इसलिए ऐसे लोगों को अपनी सेहत का ज्यादा ख़याल रखने की जरुरत है।

*- जो लोग क्रॉनिक ब्रांकाइटिस की समस्या से जूझ रहे हैं, उन लोगों को भी लंग का कैंसर हो सकता है।

*- अगर किसी बच्चे के मम्मी या पापा में से किसी को लंग कैंसर की समस्या है तो ज्यादा सम्भावना रहती है कि उनके बच्चे को भी यह बीमारी हो सकती है। यह जेनेटिक कारणों से बच्चों को भी हो जाती है।

इसलिए अगर आप भी इस भ्रम में हैं कि लंग कैंसर केवल उन्ही लोगों को हो सकता है जो सिगरेट पीते हैं तो आप अपनी इस सोच को बदल डालिए। आप अपने आस-पास और अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ख़याल रखिये।

Back to top button