बॉलीवुड

करोड़ों रुपए कमाता है बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, लेकिन आज भी ‘मिट्टी के चूल्हे’ पर पकाता है खाना

मुम्बई – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में फ्री ऐंड फेयर चुनाव करवाने के विषय पर आधारित फिल्म ‘न्यूटन’ में असिस्टेंट कमांडेंट का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी तो आपको याद ही होंगे? चलिए अगर आपने न्यूटन नहीं देखी हो तो ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का सुल्तान तो याद ही होगा? जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके पंकज त्रिपाठी की। पंकज त्रिपाठी  ने ‘फुकरे’, ‘मसान’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘ओमकारा’, ‘गुंडे’, ‘निल बटे सन्नाटा’, ‘अनारकली ऑफ आरा’ और ‘मांझी: द माउंटेन मैन’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

हालांकि, पंकज त्रिपाठी अब बॉलीवुड कि दुनिया में काफी मशहुर हो चुके हैं, लेकिन उनसे जुड़ी एक खबर इन दिनों काफी सुर्खियों में है। खबर के मुताबिक, लाखों करोड़ो रुपए कमाने वाले पंकज त्रिपाठी अभी भी एक ग्रामीण जीवन जीना पसंद करते हैं और उनके घर आज भी मिट्टी के चुल्हे पर खाना बनता है।

बिहार के गोपालगंज के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में बिहार स्थित अपने घर आए थे और करीब एक हफ्ते अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ रहे। इसके बाद ऐसी बात सामने आई की पंकज के घर आज भी मिट्टी के चूल्हे पर ही खाना बनता है।

पंकज का घर बिहार के गोपालगंज के बेलसंड गांव में है, जहां अब केवल उनके माता-पिता और रिलेटिव ही रहते हैं। किसान फैमिली से ताल्लुक रखने वाले पंकज त्रिपाठी के पिता का नाम पंडित बनारस त्रिपाठी और मां का नाम हेमंती देवी है।

पंकज के मुताबिक, उनका बचपन काफी गरीबी और तंगी में गुजरा। उनके गांव में पक्की सड़क नहीं है और आज भी गांव से 20 किलोमीटर दूर सिर्फ सिनेमा हॉल है। पंकज ने गैंग ऑफ वासेपुर में अपनी शानदार एक्टिंग से खुब सुर्खियां बटोरी और इस फिल्म ने उन्हें एक अलग तरह के एक्टर के रुप में पहचान दिलाई।

पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं और उनकी सालाना इनकम करोड़ों में होगी। इसके बावजूद उनका परिवार आज भी आम जिंदगी जीना पसंद करता है और शायद इसलिए आज भी उनके घर गैस चुल्हे पर नहीं बल्कि मिट्टी के चुल्हे पर खाना बनता है।

बालीवुड सेलिब्रेटी होने के बावजूद आज भी पंकज त्रिपाठी का रहन सहन ग्रामीण लोगों के जैसा ही है। आपको बता दें बचपन में पंकज ने कई नाटक में भाग लिया और यहीं से उनके मन में बॉलीवुड में काम करने कि इच्छा जागी और वो मुम्बई आ गए। पंकज ने आज बॉलीवुड में अपना खास मुकाम हासिल कर लिया है।

Back to top button