राजनीति

कमाने के लिए पति गया दुबई तो ड्राईवर के साथ भाग गयी पत्नी, जब लौटकर आया तो पत्नी के किया ये हाल

जयपुर: पति-पत्नी का रिश्ता बड़ा ही पवित्र माना जाता है। बड़े ही धूम-धाम से हुई शादी के दौरान ईश्वर को साक्षी मानकर दोनों साथ-जीने मरने की कसम खाते हैं। दोनों किसी भी परिस्थिति में एक दुसरे का साथ देने की भी कसमें खाते हैं। लेकिन आज के समय में इन कसमों का कोई मतलब नहीं रह गया है। आज के समय में पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार होते आसानी से देखा जा सकता है। यह रिश्ता विश्वास पर कायम रहता है, लेकिन विश्वाघात करते देर नहीं लगती है।

हमारे सामने कई ऐसे उदाहरण आये हैं, जिसको देखने के बाद कहा जा सकता है कि इस पवित्र रिश्ते को भी अपवित्र होते देर नहीं लगती है। कब किसके मन में धोखा बस जाए कहा नहीं जा सकता है। आपने कई ऐसी ख़बरों के बारे में पढ़ा या सुना होगा कि पति ने पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से शादी रचा ली हो। लेकिन यहाँ मामला उल्टा है। यहाँ एक महिला ने पति की गैरमौजूदगी में किसी और से सम्बन्ध बनाए और पति के वापस लौटने पर एक हैरान करने वाली घटना को अंजाम भी दे दिया।

एक महिला ने आने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को ज़हर देकर मार डाला। पति की मौत के बाद से दोनों फरार हैं। जब महिला का पति दुबई गया हुआ था, तब दोनों की मुलाकात हुई। पुलिस आरोपी महिला और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है। यह घटना चिवाड़ा जिले के किशोरपुरा की है। सुनील नाम के एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। बाद में पता चला की जहरीला पदार्थ खानें की वजह से उसकी मौत हुई है। सुनील के भतीजे ने पत्नी मनीषा समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।

पुलिस ने सुनील के कमरे में खोजबीन करके साक्ष्य जुटाए। पुलिस की टीम ने मौके पर से बिखरे मिले सफ़ेद पाउडर के सैम्पल लेकर घटनास्थल की फोटोग्राफी भी की। पुलिस ने सुनील के भतीजे और उसकी बेटी से घटना के सम्बन्ध में जानकारी भी ली। परिजनों ने सुनील के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने की माँग भी की है। घटना को अंजाम देने के बाद सुनील की पत्नी और एक आरोपी बलवान अपने घर से गायब हैं। पुलिस ने बलवान के घर और सुनील की पत्नी के मायके में दोनों आरोपियों की तलाश की, लेकिन दोनों नहीं मिले।

दरअसल सुनील दुबई और मस्कट में काम करता था। पिछले साल जब वह दुबई में था तब उसके पिता की तबियत खराब हो गयी। परिजनों ने अस्पताल ले जानें के लिए एक परिचित के जरिये किराये की गाड़ी मंगवाई, जिसका ड्राईवर बलवान था। इस दौरान मनीषा और बलवान की फ़ोन पर बात हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच इतना प्रेम बढ़ गया कि तीन-चार महीने पहले दोनों भाग गए। जब दोनों वापस आये तो पुलिस ने बलवान को गिरफ्तार भी किया था। जानकारी के मुताबिक मनीषा और बलवान दोनों जान से मरने की धमकी भी दे रहे थे।

Back to top button