राशिफल

रविवार को करें ये पाँच चमत्कारी उपाय, दूर हो जायेंगे जीवन के सारे कष्ट, आज से शुरू करें

इस दुनिया में तरह-तरह के व्यक्ति हैं और सभी के पास अलग-अलग तरह की परेशानियाँ हैं। पूरी दुनिया में शायद ही कोई व्यक्ति होगा जीके जीवन में कोई समस्या ना हो। किसी को धन की समस्या है तो किसी को सुख-शांति की। हर कोई जीवन में परेशानियों से घिरा हुआ है। वहीँ कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। ये लोग ईश्वर में अटूट श्रद्धा रखने वाले लोग होते हैं। इनका ईश्वर पर विश्वास ही इन्हें परेशानियों से मुक्त रखता है।

कई ऐसे लोग भी हैं, जिनकी कुंडली में ग्रह-दोष होता है। ऐसे लोगों को जीवनभर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों ने जीवन में दुर्भाग्य का पहरा होता है। ये कुछ भी कर लें इनका भाग्य साथ देता ही नहीं है। कोई भी काम कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफल ना हो तो इसे ही दुर्भाग्य कहते हैं। ज्योतिशास्त्र के अनुसार ग्रहों की अशुभ स्थिति की वजह से समस्याओं से छुटकारा नहीं मिल पाता है। शास्त्रों में कुछ शुभ कार्यों के बारे में बताया गया है। अगर वो काम प्रतिदिन किये जाएँ तो जल्दी ही दुर्भाग्य से छुटकारा मिल जाता है।

ज्योतिशास्त्र में नौ ग्रहों के बारे में बताया गया है। इन नौ ग्रहों में सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, और राहु-केतु आदि शामिल हैं। हर ग्रह का अपना अलग-अलग महत्व है। सूर्य को इन सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य का दिन रविवार होता है। इसलिए हम जो भी उपाय आपको बताएँगे उसकी शुरुआत रविवार से ही करनी है। ऐसा करने से आपकी कुंडली के दोष जल्दी ही ख़त्म हो जायेंगे। इन उपायों को करने के बाद से आपके कार्यों में आने वाली बढ़ा जल्दी ही दूर हो जाएगी।

रविवार से शुरू करें ये उपाय:

*- प्रतिदिन सुबह-सुबह स्नान करने के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें। सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है। ऐसा करने से पितृ कृपा प्राप्त होती है।

*- तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें और उसकी 11 बार परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय “ॐ नामो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का जाप भी करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

*- किसी गरीब व्यक्ति को काले रंग का कम्बल दान करें। इससे आपकी कुंडली में पड़ने वाले राहू-केतु के बुरे असर दूर हो जाते हैं।

*- शिवालय जाकर शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएँ और काले तिल का दान करें। इस उपाय को करने से ना केवल भगवान शिव बल्कि सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

*- मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएँ। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को बड़ी से बड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

Back to top button