राशिफल

अपनाएँ वास्तु के इन आसान उपायों को, बहुत जल्द हो जायेंगे आप भी अम्बानी की तरह धनवान

हर कोई यह बात जनता है कि आज के इस आर्थिक युग में धन-दौलत कितना मायने रखता है। कसर कई आमिर लोगों को आपने देखा होगा कि वह धन कमाने के लिए मेहनत भी करते हैं और उसे बचाते भी हैं। लेकिन वहीँ कई लोग अपना पूरा जीवन धन कमानें में बिता देते हैं, लेकिन अंत तक वह गरीब ही रहते हैं। धन बचाने की लाख कोशिश के बाद भी वह धन नहीं इकठ्ठा कर पाते हैं। इस वजह से उन्हें जीवन में बार-बार पैसे की परेशानी रहती है।

सब कुछ करने के बाद भी अगर आपकी यह समस्या हल नहीं हो रही है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपके घर में वास्तु दोष है। इसी वजह से आपकी कोशिश के बाद भी धन नहीं बच पाता है। आपको वास्तु की मदद लेनी चाहिए। वास्तु में कुछ ऐसे उपाय बताये गए हैं, जिसको अपनाकर आप इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। बस आपको कुछ आसान उपायों को अपनाना है। आपकी धन सम्बन्धी परेशानियाँ दूर हो जायेंगी और जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आएगी।

अपनाएँ वास्तु के ये उपाय:

*- अशोक के पेड़ से उसकी जड़ का एक छोटा टुकड़ा निकालें और उसे घर के मंदिर में या अपने पूजा स्थल पर रख दें। भगवान की पूजा के साथ ही हर रोज अशोक के जड़ की भी पूजा करें। ऐसा करने से घर में धन की कभी कमी नहीं होगी।

*- अगर आपके घर में भयंकर आर्थिक तंगी चल रही है तो घर के ईशान कोण में यानी उत्तर-पूर्व दिशा में किसी बर्तन में नमक भरकर रख दें। नमक रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि नामा साबुत हो और उसे बार-बार बदलते रहें।

*- किसी तांबे के बर्तन में सोते समय पानी भरकर अपने सिरहाने पर रखें। इससे आपको अच्छी नींद आएगी और सकारात्मक शक्ति मिलेगी। इससे आपकी काम करने की क्षमता में वृद्धि होगी और आपका मन काम में लगेगा। जल्दी ही आप धनवान हो जायेंगे।

*- कुबेर को धन का देवता कहा जाता है। कुबेर की मूर्ति को घर के मंदिर में उत्तरदिशा में स्थपित करना चाहिए। हर रोज कुबेर देवता की पूजा करें। इसके साथ ही आप घर की तिजोरी म कुबेर यन्त्र भी रखें। इससे धन-दौलत में वृद्धि होगी।

Back to top button