राशिफल

राशिफल 6 जनवरी 2018 : जानिए आज शनिवार के दिन किस पर रहेगी शनिदेव की कृपा, पढ़ें राशिफल

6 जनवरी 2018, शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 6 January 2018.

Rashifal 6 january 2018, 6 january horoscope, 6 जनवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप कार्यस्थल पर तनाव का अनुभव करेंगे। नए संपर्क कार्य क्षेत्र में सफलता दिलवाएंगे। आप किसी बात से मन ही मन डर रहे हैं। वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। गुस्से को काबू में रखें। रुके कार्य पूरे होंगे। विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़ेगा। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें। शारीरिक, मानसिक अस्वस्थता रहेगी। योग ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी। जीवन साथी के साथ व्यवहार में नम्र बने। संतान सुख की प्राप्ति संभव।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा। गृह सजावट का कार्य हाथ में लेंगे। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। अपनी इच्छा के विपरित कार्य होने से क्रोध की अधिकता रहेगी। जोखिम के कार्यों को न करें। नुकसान हो सकता है। मेहमानों का आगमन होगा। पारिवारिक सुखों को भोगने का समय आ गया है। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। संबंधी आपके उदार स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज हरेक विषय के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव होगा। थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। नौकरी- व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी की सलाह है। विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे अथवा विदेश में बसने वाले निकटस्थ सम्बंधियों के समाचार मिलेंगे। व्यापार में बेहतर सफलता मिलेगी। धन का निवेश सोच समझकर करें। आप की कार्य शैली को देखकर अधिकारी प्रभावित होंगे। संतान के साथ समय व्यतीत होगा जो सुखद रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। आज बौद्धिक-तार्किक विचार विनिमय के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने का आयोजन हो सकता है। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा। भागीदारी लाभदायक बनेगी। आपकी निजी जिंदगी के बारे में दोस्तों से आपको अच्छी सलाह मिलेगी।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है। राजीनीति से जुड़ें लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक माहौल यथावत रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोग अधिक व्यस्त रहेंगे। अपरिचित व्यक्तियों पर विश्वास नहीं करें। बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा तथा पुराने कार्य बनने से उत्साह एवं प्रसन्नता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। लम्बे वक़्त से चली आ रही बीमारी से निजात पा सकते हैं। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौज-शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ रोमांचक मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ के अवसर टलेंगे। व्यापार, रोजगार की चिंता रहेगी। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेजी से बढ़ेंगे।

Rashifal 6 january 2018, 6 january horoscope, 6 जनवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको बेकाबू क्रोध पर लगाम रखना होगा अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खिन्न रहेगा। बीमार मरीज को नई चिकित्सा और ऑपरेशन न कराने की सलाह है। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे। रोजगार के क्षेत्र में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे। स्थायी संपत्ति के सौदों से लाभ के योग हैं।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता लेंगे। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। प्रगतिवर्धक समाचार मिलेंगे। पिता से व्यावसायिक मार्गदर्शन मिल पाएगा। अपने काम में पूरी सजगता रखें। पूंजी निवेश करना लाभदायी रहेगा। आज के दिन किसी के साथ छेड़खानी करने से बचें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा परंतु सीमाओं में रहकर आगे बढ़ें। आत्मचिंतन से समस्याओं का हल खोजें। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऐसी हर चीज से परहेज करें जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो। घर के लोग आपके खर्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कामकाज पर ध्यान की बजाय ज़्यादा सोशल मीडिआ का उपयोग आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको घर-परिवार और संतानों के मामले में आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे-सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। आपका जीवनसाथी किसी खूबसूरत सरप्राईज से आपका दिन बना सकता है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी में सुधार लाने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थ यात्रा की भी संभावना है। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव कराएंगे। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। जरुरत से ज़्यादा दोस्ताना बर्ताव करने वाले अजनबियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज कई स्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापार में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी। जीवनसाथी, संतान और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। स्त्री मित्र विशेष लाभकारी साबित होंगे। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत मोल ले सकते हैं। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्या सुलझेगी। जो लोग कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौके मिलेंगे।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button