राशिफल

राशिफल 5 जनवरी 2018 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन, क्लीक कर पढ़ें

5 जनवरी 2018, शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 5 January 2018.

Rashifal 5 january 2018, 5 january horoscope, 5 जनवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है। सगे-सम्बन्धियों में व्यवहार कुशल बने। निकट संबंधों मे मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु आर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रयत्नशील करेंगी। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। पार्टनर पर बिल्कुल भी शक ना करें इससे आप मुसीबत में फंस सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं तो सिर्फ पढाई करें आज की पढ़ाई आपको अच्छा लाभ दे सकती है। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की जरूरत है। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज नौकरी की जगह आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में धनिष्ठता अनुभव करेंगे। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का योग है। नया कार्य शुरू करने से बचें। लेखन और साहित्य सर्जन जैसे कार्यों में मन लगेगा। धनलाभ होगा। भेंट-सौगात की प्राप्ति होगी। संतान के प्रति चिंता खड़ी होगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें। दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आर्थिक मामलों में आपका साथ भाग्य पूरा साथ देगा। स्थापित कारोबार का विस्तार भी होगा। आज भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे और कुटुंबीजन, मित्र तथा सगे-सम्बंधी उसमें सहभागी बनेंगे। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे। भौतिक-सुख साधनों में खर्चा होने की संभावना, रोजगार में अच्छे आसार प्रसन्नता लाएंगे। पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित रहेगा। आनंददायक प्रवास होगा। आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना चाहिए इसी वजह से आपका रुतबा बरकरार रह पाएगा। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार की चोरी ना हो इसका ध्यान रखें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज व्यावसायिक रूप से आपकी तारीफ होगी तथा आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। आपके द्वारा बनाई गई परियोजनाओं से अत्यधिक फायदा पहुंचेगा। शिखर पर पहुंचने के लिए आप इस समय हर संभव प्रयास करने की कोशिश करें अधिक लाभ होगा। घरेलू दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु आपकी महत्ता बढ़ेगी। मन पूरे दिन पूजा-पाठ में केंद्रित होगा। आज आपको चोरी की समस्या सता सकती है इसलिये अपनी चीजें संभाल कर रखें। कुछ कामों में फालतू के खर्चे भी हो सकते हैं। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को खुशी और दिली सुकून देगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको मेहनत करने की जरूरत होगी। बौधिक कार्य सफल होगे। व्यावसाय में लाभ मिलेगा। नए अवसर भी मिलेंगे। काम से भी लाभ है और आपकी मेहनत भी उसमे अपना योगदान दे रही है। दूरस्थान से जुडी हुई संभावनाएं भी आपको बड़ा लाभ देने में सक्षम है। साथ में अगर नए कामों की प्लानिंग कर के आप चलेंगे तो आपका दिन और भी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप इस समय उन्नति कर पाएंगे अच्छा पैसा कमा पाएंगे। घर परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा दोस्तों से मदद मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के अवसर बढ़ेंगे।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपकी मेहनत से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है, वो इस वजह से भी क्योंकि आपके अंदर क्षमता भी है और कुछ बेहतर करने का जज्बा भी है। आज आप परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आज आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफी सकारात्मक बदलाव भी ला सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन में चिंता हो सकती है। नौकरी-पेशे में अधिकारियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। अचानक मन के बदलाव से उसको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

Rashifal 5 january 2018, 5 january horoscope, 5 जनवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। आपकी शाम कई जज्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी खुशी आपकी निराशाओं के मुकाबले आपको ज्यादा आनंद देगी। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना प्रगति का सूचक है। धनागम के नये स्रोत बनेंगे। मन में नई उमंगे आएंगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। अगर आप नौकरी के लिये प्रयास कर रहे हैं तो प्रयास करें, आपका प्रयास सफल होगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वर्तमान समय में नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरी वालों के लिए आज का दिन लाभदायी निकलेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। कुटुंब में भी प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं। आप तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजनों के साथ घर के प्रश्नों के सम्बंध में चर्चा करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप आर्थिक आयोजन सफल कर सकेंगे। मिष्टान्न भोजन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात से आनंद होगा। पैसे से जुड़े गलत फैसले आपकी समस्याओं का एक बहुत बड़ा कारण है जिसकी वजह से घर-परिवार की खुशियाँ भी कम हो सकती हैं, इसलिए हर कदम को बढाने से पहले अपने नुकसान की ओर भी एक नजर रखनी होगी। सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। थोड़ा विलंब या अवरोध के बाद निर्धारित रूप से कार्य पूरा कर सकेंगे। नौकरी-व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आज आप अपने जज्बात का इजहार करने में मुश्किल महसूस करेंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। आज आप बहुत भावनाशील रहेंगे, किसी के बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस लग सकती है। माताजी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। स्थायी संपत्ति के मामले में कोई निर्णय लेना ठीक नहीं है। मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। आपका स्वाभिमान भंग हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम कहा जा सकता है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने कामकाज को आशावादी नजरिये से देखेंगे तो उसके अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई- बंधुओं से सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ और सार्वजनिक सम्मान मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी तथा प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। ऐसा करने से ही भाग्य की परतें आपके हित में खुलती चली जाएँगी। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। कामकाज में दबाव बढ़ेंगे तो घर-परिवार की चिंताएं भी बढेंगी इसलिए काम से जुड़े दबाव को चुनौती की रूप में लेना होगा। जो जिन्दगी में मिला है उससे संतोष पा लेना भी सीखना ही होगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति रहेंगी। लेकिन मन अशांत रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से दूर रह रहे लोगों को आज अपने बच्चों से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा। आज यह समय आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा और आपकी पार्टनर आपसे बहुत संतुष्ट रहेगी।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button