बॉलीवुड

विराट ने शादी की अंगूठी के साथ किया कुछ ऐसा, देख अनुष्का और टीम के खिलाड़ी भी हो गए हैरान–देखिए

मुम्बई भारतीय टीम विराट कोहली की अगुवाई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 जनवरी यानी कल से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी। आपको बता दें कि भारतीय टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका से 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 खेलेने के लिए साउथ अफ्रीका गई हुई है। जहां टीम के साथ विराट की नई नेवली दुल्हन और बॉलीवुड की मशहुर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी हैं। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में 24 फरवरी तक रहेगी और इस दौरान अनुष्का इंडिया वापस आकर अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन करेंगी। कल से शुरुर होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले विराट को लेकर एक चौकाने वाली बात सामने आई है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी के बाद उनके हनीमुन और रिसेप्शन की खबरें छाई रहीं। सोशल मीडिया पर दोनों के साउथ अफ्रीका में साथ घुमते और शॉपिंग करते कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। इसी बीच एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें टीम इंडिया नेट्स पर जमकर पसीना बहाते नजर आ रही है। इस तस्वीर में विराट कोहली नेट्स में प्रेक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में विराट कोहली अपने गले में अपनी शादी की अंगूठी पहने हुए नज़र आ रहे हैं। लोगों ने उनकी फैन्स के साथ सेल्फी क्लिक कराते हुए कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में विराट के गल में उनकी वेडिंग रिंग लटकते हुए नज़र आ रही है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा भी टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका के केप टाउन शहर में हैं, जहां से उनकी विराट के साथ घुमते हुए कई तस्वीरे सामने आ रही हैं। आपको बता दें कि मुंबई रिसेप्शन के बाद विराट-अनुष्का इंडियन क्रिकेट टीम के साथ साउथ अफ्रीका गए हैं, विराट को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट, वन डे और टी 20 मैचों में खेलना है।

विराट कोहली और अनुष्का को केपटाउन में शॉपिंग करते देखा गया था। जो तस्वीर आई थी उसमें ये दोनों 50% डिस्काउंट वाली शॉप पर शॉपिंग करते कैमरे में कैद हुए थे। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही लोग उनका मजाक बनाने लगे। अनुष्का साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच शुरु होते ही मुंबई लौट आयेंगी। जिसके बाद अनुष्का आनंद एल. राय की शाहरुख खान और कैटरीना कैफ स्टारर ज़ीरो फिल्म की शूटिंग करेंगी। इस फिल्म का टीज़र हाल ही में रिलीज किया गया है जिसे लोग खुब पसंद कर रहे हैं।

Back to top button