दिलचस्प

शादी के दिन डांस फ्लोर में दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, फिर हुआ कुछ ऐसा की..

दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा सुनने को मिलता रहता है, जिसपर भरोसा करना आसान नहीं है। ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है। इंग्लैंड से आया है। जिसको पढ़कर आप को भी यकीन नहीं होगा। लेकिन ये सच है। क्या आपने कभी सोचा या सुना है कि जिस दिन शादी हो और उसी रात बच्चा हो जाए। शायद आज तक नहीं सुना होगा। लेकिन ऐसा हुआ है। इंग्लैंड में जहां एक नववधू ने शादी के दिन ही बच्चे को जन्म दे दिया वो भी डांस फ्लोर में। सुनने में बहुत ही अजीब है। लेकिन सच है।

इंग्लैंड में रहने वाले एक प्रेमी जोड़ा जिसकी प्रेमिका प्रेगनेंट हो गई थी। लेकिन अपने होने वाले बच्चे को लेकर दोनों बहुत खुश थे और लीगल रूप से दोनों मां बाप बनने के लिए शादी करना चाहते थे। उन्होने इस दौरान डाक्टर को दिखाया तो डिलेवरी के लिए डॉक्टर ने समय जनवरी का बताया। जिसके बाद दोनों से दिसंबर में शादी करने का प्रोग्राम तय किया। दिन में दोनों ने शादी की और रात में रिसेप्शन रखा। दोनों सज धज कर रिसेप्शन में पहुंचे। मेहमान भी आ चुके थे, इसके बाद पार्टी शुरु हुई।

दोनों स्टेज से उतर कर फ्लोर पर डांस करने लगे। तभी दुल्हन डैनी के पेट में दर्द होने लगा। थोड़ी देर तक तो उसने बर्दास्त किया। लेकिन कुछ देर बाद अस्पताल जाने का निर्णय लिया। जहां दुल्हन ने अपनी शादी के रिसेप्शन के दिन ही बच्चे को जन्म दे दिया। हर कोई ये बात सुनकर हैरत में है। इस दुलहन का नाम डैनी माउंटपोर्ड है जो कि महज 19 साल की हैं और उनके पति कार्ल महज 18 साल के।

पूरा मामला 18 दिसंबर के दिन का है। मां बनने वाली 19 साल की है। जबकि पति 18 साल का जिसका नाम कार्ल है। बताया जाता है कि 18 दिसंबर की शाम को जब डैनी अपनी वेडिंग ड्रेस पहनकर शादी में पहुंची तो डांस करते वक्त उनका वॉटर बैग फंट गया और बच्चा बाहर आने लगा। जिसके बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया।

मां बनने के बाद डैनी ने कहा- मैं अपने होने वाले पति के साथ डांस कर रही थी दूसरे ही पल में बच्चे को जन्म दे रही थी। ये सच में सबसे बड़ा सरप्राइज है। ये शादी के दिन मेरा सबसे बड़ा और स्पेशल तोहफा है।” उस दौरान वेडिंग में सारे महमान आ गए थे।

वहीं दुल्हन की हालत देखकर मेहमान भी हैरान थे। क्योंकि उन्हें पता नहीं था कि दुल्हन प्रेग्नेंट है। डैनी ने अस्पताल जाते वक्त मेहमानों से कहा था, की वो अस्पताल जा रही है। आप लोग ड्रिंगस जारी रखें। लौटकर मिलेगी। लेकिन कुछ ही देर बाद डैनी के बच्चा देने के ख़बर आ गई।

बेटी को जन्म देने के बाद डैनी को रिलीव कर दिया गया। डैनी माउटफोर्ड और कार्ल ने इस खूबसूरत बेटी का नाम जेस्मिन रखा है। बच्ची की डिलिवरी नॉर्मल हुई। बच्ची का वजन करीब 2.7 किलो था।

Back to top button