विशेष

सात साल का यह अनोखा बच्चा चबा जाता है जिन्दा साँप, जानें क्या है आखिर पूरी सच्चाई

यह दुनिया जितनी बड़ी है, उससे भी ज्यादा अजीबो-गरीब है। यहाँ आपको तरह-तरह के लोग देखने को मिल जायेंगे। आपने बीयर ग्रिल के टीवी शो तो देखे ही होंगे। बीयर ग्रिल टीवी शो में दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों पर जाता है और वहाँ जीने के लिए कुछ भी खा लेता है। यहाँ तक की कई बार उसे जीवित रहने के लिए कीड़े-मकौड़े भी खाने पड़ते हैं। वह उन्हें खाते समय जरा भी हिचकता नहीं है। आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि एक ऐसा ही कारनामा करने वाला बच्चा भारत में भी है।

दरअसल कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर कई लोग हैरान हैं। इस वायरल वीडियो में एक सात साल का बच्चा जिन्दा साँप खाते हुए दिखाई दे रहा है। केवल यही नहीं बच्चा वीडियो में बड़ी-बड़ी गाड़ियाँ भी पलटते हुए दिखाई देता है। इस वीडियो ने पुरे इन्टरनेट पर सनसनी मचा रखी है। आपको बता दें यह वीडियो मुजफ्फरपुर जिले के मंझोलिया गाँव में रहने वाले 7 साल के मंतोस का है। मंतोस जिन्दा साँप देखते ही उसे चबा जाता है।

केवल यही नहीं मंतोस बड़ी आसानी से बड़ी-बड़ी गाड़ियों को भी पलट देता है। लोगों की खेतों की फसल और उनकी छतों तक को बर्बाद कर देता है। आपको यह जानकर और भी हैरानी होगी कि यह बच्चा अगर किसी जानवर को काट लेता है तो उसकी भी मौत हो जाती है। ऐसे में पूरा देश मंतोस के कारनामे देखकर हैरान हो गया है। लोग मंतोस को बहुत बहादुर और ताकतवर समझने लगे हैं। लेकिन सच्चाई इसके बिलकुल उलट है।

वायरल होने वाले इस वीडियो की सच्चाई यह है कि मंतोस ना ही कोई जादूगर है और ना ही वह बहुत बहादुर है। सच्चाई यह है कि मंतोस मानसिक रूप से बीमार है। इसलिए उसके माता-पिता उसे बाँधकर रखते हैं। जब कभी वह छूट जाता है तो वह ऐसे ही चीजों को इधर-उधर फेंक देता है। मंतोस के माता-पिता का कहना है कि वह बहुत ही गरीब हैं और परिवार का पेट भरने के लिए मेहनत-मजदूरी करते हैं। शुरुआत में अपनी हैसियत के अनुसार उन्होंने बच्चे का इलाज भी कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब उसकी देखभाल करने के लिए उसे घर पर बाँधकर रखा जाता है।

Back to top button