राशिफल

राशिफल 31 दिसंबर 2017 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा साल का आखिरी दिन, पढ़ें आज का खास राशिफल

31 दिसंबर 2017, रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 31 December 2017.

राशिफल 31 दिसंबर 2017 ( आज का राशिफल Rashifal 31 December 2017 ) –

Rashifal 31 December 2017, 31 December horoscope, 31 दिसंबर राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी महत्वाकांक्षाएं चरम पर रहेंगी। सफलता के लिए आप पूरी कोशिश करेंगे। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम भी आज आप बना सकते हैं। जो बात कोई और नहीं समझ सकेगा आप उसे समझ जाएंगे और इस कारण कई लोगों के साथ-साथ अधिकारियों का भी ध्यान आप पर रहेगा। लोग आपसे किसी न किसी तरह की सलाह लेते रहेंगे। आपका दिमाग भी तेज चलेगा। सलाह देने में संकोच न करें। अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए गम्भीर तौर पर प्रयास करें। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कोई बड़ा काम भी पूरा होगा। सेहत बिगड़ सकती है। आपके द्वारा किया गया कठिन परिश्रम आपको भविष्य में लाभ देगा। आज का दिन खर्चीला साबित होगा।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज जिम्मेदारियां आपके काम में रुकावट बन सकती हैं। आज किसी को उधार पैसा न दें, नहीं तो वापस मिलने की संभावना कम ही है। कुछ कामों में आपको कन्फ्यूजन रहेगा। इस वजह से परेशान हो सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जिसके साथ आप पूरा जीवन बिताना चाहें। कोई भी फैसला लेने पहले एक बार विचार जरुर कर लें। आज आप किसी खास व्यक्ति के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आज आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। आपका जीवनसाथी आपकी जरूरतों को अनदेखा कर सकता है, लेकिन उनपर नाराज ना हो।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज रिश्तों के मामलों में सावधानी और समझदारी रखें। व्यावहारिक बातों को छोड़कर कोई बात आपको समझ नहीं आएगी। कोई ऐसी बात हर हालत में गोपनीय रखें, जो आपको पसंद नहीं है। किए गए कामों का नतीजा नहीं मिलने से आप परेशान भी हो सकते हैं। नौकरी में अच्छे पद पर प्रमोशन मिल सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कई लोगों के साथ मिलकर काम करें, ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी। आज आप खुद को अकेला पाएंगे और सही-गलत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। आज गैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

विद्यार्थी, कलाकार और खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है। पिता तथा सरकार की ओर से लाभ होगा। मनोबल भी दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्य की सफलता में कोई बाधा नहीं आएगी। फिर भी पाचनतंत्र बिगडने के कारण यदि संभव हो, तो बाहरी खान-पान को टालिएगा। पठन-लेखन के क्षेत्र में आप की अभिरूचि बढ़ेगी। धन संबंधित व्यवस्थित आयोजन कर पाएंगे। नौकरी में आपकी कड़ी मेहनत की वजह से प्रमोशन मिलने के योग हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी को समय दें और उसे समझने का प्रयास करें। आज हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज कार्यक्षेत्र में अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले सुलझाने में कई लोग आपकी मदद करेंगे। उधार पैसों के लेन-देन में परेशानी नहीं होगी। जो बात बिगड़ जाएगी पार्टनर उसे संभाल लेगा। आपके सामने कामकाज कुछ ज्यादा हो सकते हैं। आप व्यस्त रहेंगे और अपने काम समय पर पूरे कर लेंगे। इसमें किसी का कोई दोष नहीं होगा और थोड़े समय में सब ठीक भी हो जाएगा। पार्टनर और भाग्य दोनों का सहयोग मिलेगा। धैर्य रखें और संयम से रहें। समाज में छवि को लेकर चितित रहेंगे। राह में आ रही अड़चनें परेशान करेंगी। बाहरी दबाव में लिए फैसले जी का जंजाल बन सकते हैं।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज दूसरों की जरूरतें आपको आसानी से समझ में आ जाएंगी। शाम को भाइयों और पड़ोसियों के साथ समय बीतेगा। विवादों में सफलता मिल सकती है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचें, उनकी बात को अच्छे सुने और उन्हे समझने का प्रयास करें। बोझिल और आलसी रवैये के चलते आपको हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं। काम में देरी करने की वजह से कुछ नुकसान भी होगा। अगर आप कपड़े के व्यापारी हैं तो माल लेने में चूक ना करें। बिजनेस से जुड़े लोग अपने नए आईडिया अभी किसी से भी शेयर ना करें नहीं तो कोई उनका गलत फायदा उठा सकता है। अध्ययन में बेहतर विकल्प मिलने से युवा उत्साहित रहेंगे।

राशिफल 31 दिसंबर 2017 ( आज का राशिफल Rashifal 31 December 2017 )-

Rashifal 31 December 2017, 31 December horoscope, 31 दिसंबर राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कुछ दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। इस मामले में आप सावधान रहें। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें तो ही अच्छा है। पार्टनर से सलाह किए बिना कोई फैसला न लें। आपके कुछ काम अटक सकते हैं। नए काम हाथ में न लें। सेहत नरम हो सकती हैं। आज बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आपको अपने कुछ काम में निराशा हाथ लग सकती है। आज अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नझरअन्दाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। काम में आपकी दिलचस्पी बढ़ जायेगी जिसकी वजह आपको प्रसन्नता होगी।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा। फिर भी कार्य के प्रति आप की निष्ठा में कमी नहीं आ पाएगी। अन्य जनों के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। जहां तक संभव हो, बाहर खाना न खाएं। मध्याह्न के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। बिखरे काम समेटने में सफलता मिलेगी। छोटी-छोटी बातों में उलझने से तनाव बढ़ सकता है। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे। अस्वस्थ व्यक्तियों में सुधार होता दिखेगा। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। सहकर्मचारीगण आप को सहयोग देंगे। कार्यस्थल पर जल्दबाजी नुकसानदायी हो सकती है। सोच-समझकर निर्णय लें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर बातचीत होगी। दोस्त, प्रेमी या जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। आज जो भी होगा आपके लिए अच्छा ही रहेगा। पैसों से जुड़े टारगेट पूरे करने के लिए अच्छा समय है। आप लंबे समय के लिए निवेश भी कर सकते हैं या उसकी योजना बना सकते हैं। आप मन लगा कर कोशिश करेंगे, तो आने वाले दिनों में आपकी स्थिति में अच्छा सुधार हो सकता है। नित्य नई समस्याएं परेशान करेंगी। नए माहौल में खुद को ढालना मुश्किल हो सकता है। सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अधिकारी कार्यशैली से नाराज होंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप काल्पनिक दुनिया में ही दिन व्यतीत करेंगे। सृजनात्मक शक्ति को भी उचित दिशा मिल जाएगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। हड़बड़ी में कोई फैसला न लें, बाद में परेशानी हो सकती है। लोगों को पहचानने में भूल कर बैठेंगे। खुला व्यवहार लोगों को अखरेगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। सपने साकार करने का समय है। अपनी बात साबित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपका जिन लोगों से किसी बात पर अनबन हुई थी उनसे आपके रिश्ते धीरे-धीरे अच्छे होने शुरु हो जायेंगे। इच्छित सफलता के लिए योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। लगातार भागदौड़ का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की पूर्ण आवश्यकता है, किसी से भी वाद-विवाद की स्थिति से बचें, इससे आपको नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में दिलचस्पी लेंगे और नए आईडिया पर वर्क करेंगे। जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उन को मुनाफे होंगे साथ ही उनको नए प्रोजेक्ट भी मिल सकते हैं।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप ताजगीपूर्ण सुबह के साथ दिन का आरंभ करेंगे। घर में मित्रों और सगे-संबंधियों के आवागमन से खुशी का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी। दौड़-भाग के बावजूद आपको अच्छा परिणाम नहीं मिल पाएगा। पैसे और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लापरवाही करने से बचें। खर्चा भी अधिक हो सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठीक से विचार कर लें। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना हैं। स्वास्थ्य के कारण मन उदास रह सकता है। परिवार में मतभेद से मन दुखी हो सकता है। परिश्रम का उचित मुआवजा न प्राप्त करने के कारण निराशा महसूस करेंगे।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button