दिलचस्प

यकीन मानिये नहीं देखी होगी आपने दो मुँह, तीन आँख और दो नाक वाली अद्भुत बिल्ली, देखें

ऑस्ट्रेलिया: दुनिया बहुत ही बड़ी और अजीबो-गरीब है। यहाँ कब क्या देखने और सुनने को मिल जायेगा, कुछ नहीं कहा जा सकता है। प्रकृति की रचना के बारे में तो सभी लोगों को पता है। प्रकृति ने पृथ्वी पर कई तरह के जीव-जंतुओं को बनाया है। उन्ही में से एक है बिल्ली, जिसे लोग बाघ की मौसी कहते हैं। यह बाघ की ही प्रजाति की जीव मानी जाती है। आपने बिल्ली तो कई तरह की देखी होगी, लेकिन आज हम आपको जिस अद्भुत बिल्ली के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे देखकर यक़ीनन आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा।


ऑस्ट्रेलिया में इसी साल 12 दिसंबर के दिन एक अजीबो-गरीब बिल्ली ने जन्म लिया। यह बिल्ली धारीदार भूरी रंग की है। इस बिल्ली को उसके मालिक ने नाम दिया है बैट्टी बी। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी हैरान करने वाली बात है? दरअसल बैट्टी की ख़ासियत है कि उसनें अनोखे रूप में जन्म लिया है। बैट्टी के दो मुँह, तीन आँखें और दो नाक हैं। इस तरह के जीवों के साथ दिक्कत होती है कि वह जन्म लेने के बाद ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहते हैं। लेकिन बैट्टी बिलकुल स्वस्थ्य और सकुशल है।

बैट्टी को जन्म लिए हुए अभी कुछ ही समय हुआ है लेकिन वह इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जन्म के बाद की उसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। बैट्टी की लोकप्रियता किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। अपने जन्म के दस दिन पूरे करने से पहले ही बैट्टी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गयी। बैट्टी की देखभाल करने वाले ने बताया कि उसे उसके दोनों मुँह में ट्यूब के जरिये खाना खिलाया जाता है।

बैट्टी एक बहुत ही ख़ास बिल्ली है और इसकी देखभाल भी किसी सामान्य बिल्ली से बिलकुल अलग करनी पड़ रही है। बैट्टी के चिकित्सकों का कहना है कि इसकी देखभाल काफी संजीदगी से करने की जरुरत है। डॉक्टरों ने बैट्टी को जीवित रखने के लिए खूब मेहनत की है लेकिन जीवित रहने में बैट्टी की इच्छाशक्ति का बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है। बनावट में अलग और विचित्र होने के बाद भी बैट्टी उर्जा से भरपूर और काफी चंचल है।

Back to top button