बॉलीवुड

बॉक्स ऑफिस पर मची है सलमान खान की धूम, जल्द ही ‘टाइगर जिन्दा है’ देगी बाहुबली-2 को टक्कर

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की हर बात निराली है। सलमान खान की हर फिल्म का उनके चाहने वाले बेशब्री से इंतज़ार करते हैं। सलमान खान की किसी भी फिल्म में मौजूदगी ही उस फिल्म को हिट बना देती है। हालिया रिलीज फिल्म टाइगर जिन्दा है ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्ज़ा अभी भी जमाया हुआ है। टाइगर जिन्दा है कि ताबड़तोड़ कमाई देखकर लगता है कि यह कई फिल्मों के रिकॉर्ड जल्द ही तोड़ देगी। 27 दिसंबर को सलमान खान ने अपना जन्मदिन मनाया।

सलमान के जन्मदिन की पार्टी का रंग इस फिल्म की कामयाबी ने कई गुना और बढ़ा दिया। फिल्म हर दिन सिनेमा घरों में नया कीर्तिमान रच रही है। रिलीज के पांचवें दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 173 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। जबकि फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुँच चुका है। क्रिसमस का वीकेंड ख़त्म होने के बाद टाइगर जिन्दा है की कमाई में थोड़ी गिरावट आयी। पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने 21.60 करोड़ का कलेक्शन किया।

सलमान खान की इसी साल ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ट्यूबलाइट के पहले दिन की कमाई थोड़ी कम, यानी 21.15 करोड़ ही थी। टाइगर जिन्दा है ने कामयाबी के नए स्तर को छुआ है। फिल्म का विदेशों में भी जलवा बना हुआ है। यूएई, यूके और यूएसए में फिल्म ने 55 करोड़ रूपये जमा कर लिए हैं। घरेलू और ओवरसीज दोनों कलेक्शन मिलाने के बाद अब तक फिल्म की कुल कमाई लगभग 228 करोड़ तक हो गयी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टाइगर जिन्दा है, इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनने वाली है।

आपको बता दें गोलमाल अगेन का कलेक्शन सबसे ज्यादा 205 करोड़ है जो इसी हप्ते में पीछे छूट जायेगा। सलमान खान ने 100, 200 उर 300 करोड़ के आंकड़े को बड़ी आसानी से पार कर लिया है। अब उनका लक्ष्य 500 करोड़ का है जिसमें सिर्फ बाहुबली-2 शामिल है। 2015 में सलमान खान की आयी बजरंगी भाईजान ने 320.34 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि 2016 में आयी सुल्तान ने 300.45 करोड़ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया था। अब तक सलमान खान ने रिकॉर्ड की बराबरी कोई एक्टर नहीं कर पाया है।

Back to top button