बॉलीवुड

जन्मदिन विशेष: अपने रिश्तेदारों की इन हरकतों पर सलमान खान को आता था बहुत ज्यादा गुस्सा

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान के बारे में कुछ बताने की जरुरत नहीं है। बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित अभिनेताओं में से सलमान खान की फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा है। केवल लड़कियां ही नहीं लड़के भी इनकी अदाओं के दीवाने हैं। इन्हें युवा वर्ग भाई के नाम से जनता है। जब भी भाई पर्दे पर दिखाई देते हैं तो इनका स्वागत युवा वर्ग स्वैग से करता है। सलमान खान ही हालिया रिलीज फिल्म ‘टाइगर जिन्दा है’ रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़े जा रही है।

आज सलमान खान का जन्मदिन है। इस मौके पर हम उनसे जुडी हुई एक ख़ास बात आपको बताने जा रहे हैं। सलमान खान भले ही पूरी दुनिया के लिए दबंग हो लेकिन उनकी दबंगई घर पर बिलकुल भी नहीं चल पाती है। सलमान खान की हालत यह थी कि उनकी टांग खिंचाई से ज्यादा उनकी गाल खिंचाई होती थी। आपको जानकर और भी हैरानी होगी कि उनके साथ यह काम कौन करता था? सलमान खान ने खुद इस बात को बताया है कि एक समय था जब उनके रिश्तेदार उनके गाल खींच-खींचकर परेशान कर देते थे।

जिस तरह से सलमान दुनिया में प्रसिद्ध हैं उसी तरह से सलमान खान के गाल उनके घर में प्रसिद्ध थे। सलमान खान ने बताया था कि उनके घर के कुछ सदस्य मौका मिलते ही प्यारमे उनका गाल खींचने के लिए लालायित रहते थे। सलमान ने बताया कि कई साल पहले तक जब उनके घर पर कोई महिला रिश्तेदार आती थी तो प्यार से उनके गाल ही खींच दिया करती थी। उन्होंने बताया कि पहले तो वह कुछ नहीं कहते थे। बहुत लोग तो उनके बाल भी ख़राब कर दिया करते थे।

लेकिन जब यह बहुत ज्यादा बढ़ गया तो उन्होंने बाल बिगड़ने और गाल खींचने वाले घर के लोगों को ऐसा लूक देना शुरू किया कि कोई पास आने की कोशिश भी नहीं करता था। सलमान ने चुटीले अंदाज में कहा कि मजेदार बात तो यह है कि सोहेल के गाल आज भी खींचे जाते हैं। सलमान ने आगे बताया कि बचपन में जब कोई उनका गाल खींचते हुए ‘सो क्यूट’ बोलता था तो उन्हें बहुत गुस्सा आता था। जब भी कोई ऐसा करता था तो मैं उसे टफ लूक देता था।

Back to top button