विशेष

सनकी तानाशाह कहे जानें वाले किम जोंग की इस वीडियो ने खोली पोल, आप भी देखें

दुनिया में काफी समय से इंसानों का अस्तित्व है। अपने जन्म के कुछ समय के बाद से ही इंसान कई तरह की भावनाओं से भर गया। उनमें से ही एक भावना नफरत की भी है। आज के समय में इंसान के अन्दर नफरत की भावना इतनी ज्यादा बढ़ गयी है कि उसे किसी और की ख़ुशी बर्दाश्त ही नहीं होती है। आजकल लोगों को एक दुसरे से बात-बात पर नफरत करनें का मौका मिल जा रहा है।

किसी को खुश देखकर कुछ लोग बुरी तरह जल-भुन जाते हैं और नफरत करनें लगते हैं। आज के समय में यह बहुत ज्यादा हो गया है। आज एक इंसान या एक देश दुसरे देश की बढ़ोत्तरी देखकर उससे नफरत कर रहा है। जो मजबूत देश है, वह अपने से कमजोर देश के ऊपर अपनी धौंस जमानें से भी बाज नहीं आता है। जब से इंसानों ने इस दुनिया की बागडोर संभाली है, तब से कई युद्ध हुए हैं।

कई बार युद्ध केवल नफरत की वजह से भी हुआ है। पिछली सदी में हुआ द्वितीय विश्वयुद्ध इसका सबसे बड़ा उदहारण है। उस समय जर्मनी के क्रूर शासक हिटलर को यहूदियों से इतनी नफरत थी कि उसनें कई लाख यहूदियों को मरवा दिया। इस नरसंहार के बाद इंसानियत के पक्षधर देशों ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया। आज इतनें सालों के बाद भी विश्व में बिलकुल वैसी ही स्थिति उत्पन्न हो गयी है।

दुनिया की नाम में कर रखा है दम:

इस समय सनकी तानाशाह के नाम से जाना जानें वाला किम जोंग दुनिया का सबसे बड़ा तानाशाह है। वह इस समय उत्तरी कोरिया में उसका एकछत्र राज चल रहा है। उसकी दहशत से पूरा देश परेशान है। देश ही नहीं इस समय उसनें पूरी दुनिया की नाक में दम कर रखा है। हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसनें उत्तरी कोरिया की सच्चाई दुनिया के सामने खोल दी है।

दो साल पहले दिया था योनामी ने स्पीच:

योनामी पार्क नाम की एक लड़की ने उत्तरी कोरिया की भयावह सच्चाई दुनिया के सामने पेश की है। 13 साल की उम्र में वहाँ से भागनें वाली योनामी ने 2 साल पहले एक स्पीच दी थी, जो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। योनामी का यह वीडियो देखनें के बाद कई लोगों की आँखें नाम हो गयी हैं। योनामी ने जब स्पीच देना शुरू किया तो उसके आँसू रूकनें का नाम नहीं ले रहा था। यक़ीनन यह वीडियो देखनें के बाद आपके होश उड़ जायेंगे।

वीडियो देखें:

Back to top button