बॉलीवुड

जानें किस्सा उन दिनों का जब जग्गू दादा ने की थी तब्बू के साथ जबरदस्ती की कोशिश, उसके बाद तब्बू ने..

मुम्बई: बॉलीवुड की दुनिया एक अलग ही दुनिया है। इस दुनिया से ताल्लुक रखनें वाले लोगों की बात ही निराली है। यहाँ काम करनें वाले लोगों की अपनी एक अलग जिंदगी है, जो और लोगों से काफी अलग होती है। बॉलीवुड की चमक हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यही वजह है कि हर कोई बॉलीवुड की इसी चमक की तरफ खींचा चला जाता है। आज बॉलीवुड से कई अभिनेता और अभिनेत्रियाँ जुड़े हुए हैं।

बॉलीवुड के साथ एक और बात है जो सामान्य है, वह है विवाद। जी हाँ आप सही सुन रहे हैं। बॉलीवुड और विवादों का चोली-दामन का साथ है। बॉलीवुड का शायद ही कोई सितारा होगा जिसका नाम विवादों से नहीं जुड़ा हुआ हो। कभी ना कभी जीवन में ऐसा दौर आता है जब यहाँ के लोगों का नाम विवादों से जुड़ता है। कुछ लोग तो ऐसे हैं जिनका विवादों से हर समय पाला पड़ा रहता है।

काफी दिनों से मन था कॉमेडी फिल्म में काम करनें का:

आज हम आपको बॉलीवुड के सबसे पुरानें विवाद के बारे में बतानें जा रहे हैं। यक़ीनन इस विवाद के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे। आप बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री तब्बू के बारे में तो जानते ही होंगे। तब्बू जितनी खुबसूरत हैं उतनी ही बेहतरीन अभिनेत्री हैं। इस समय तब्बू की चर्चा रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म “गोलमाल अगेन” को लेकर की जा रही है। तब्बू का काफी समय से किसी कॉमेडी फिल्म में काम करनें का मन था।

फराह के साथ जाया करती थी तब्बू फिल्म के सेट पर:

तब्बू का नाम उन अभिनेत्रियों में शामिल है जो बेहतर फ़िल्में करनें में विश्वास रखती हैं। आपको बता दें तब्बू मशहूर अभिनेत्री फराह की बहन हैं। तब्बू के जीवन से जुड़ा एक किस्सा या यूँ कहें विवाद हम आपको बतानें जा रहे हैं जो आपको पूरी तरह से हिला देगा। इसके बाद तब्बू की मीडिया में खूब चर्चा हुई थी। यह बात उस समय की है जब 1986 में तब्बू की बहन फराह जैकी श्राफ के साथ फिल्म “दिलजला” की शूटिंग कर रही थी। उन दिनों अपनी बहन के साथ फिल्म के सेट पर तब्बू भी जाया करती थी।

शराब के नशे में जग्गू दादा ने करनी चाही तब्बू से जबरदस्ती:

उस फिल्म में डैनी विलेन की भूमिका में थे। फिल्म की शूटिंग ख़त्म होनें के बाद सभी लोग डैनी के घर पर हर रोज पार्टी के लिए जाया करते थे। एक दिन पार्टी में फराह अपनी बहन तब्बू को भी ले गयी। पार्टी में जैकी श्राफ भी थे। उन्होंने इतनी शराब पी रखी थी कि तब्बू को देखते ही उसके साथ जबरदस्ती करनें की कोशिश करनें लगे। एक इंटरव्यू के दौरान फराह ने यह बात खुद स्वीकारी थी। इसके बारे में तब्बू ने कभी मुँह नहीं खोला। फराह ने बताया कि अगर डैनी बीच-बचाव के लिए नहीं आते तो जैकी श्राफ सारी हदें पार कर देते। फराह का यह बयान आनें के बाद पुरे बॉलीवुड में खलबली मच गयी थी। उसके बाद से तब्बू ने जैकी के साथ किसी फिल्म में काम ना करनें की कसम खा ली।

Back to top button