दिलचस्प

शादी में देवर संग भाभी ने की खूब मस्ती, शर्म से लाल हो गया दूल्हा, कोने में खड़ी देखती रह गई दुल्हन

देवर और भाभी का रिश्ता सबसे प्यारा और मजबूत रिश्ता होता है। दोनों के बीच एक खास बॉन्ड देखने को मिलता है। भाभी जब शादी कर ससुराल आती है तो देवर के साथ उसकी खूब बनती है। वह बड़ी बहन या मां बनकर देवर का ख्याल रखती है। वहीं देवर भी इस बात का ध्यान रखता है कि भाभी को ससुराल में कोई तकलीफ न हो। ऐसे में जब देवर घोड़ी चढ़ता है तो इसकी सबसे ज्यादा खुशी भाभी को होती है।

देवर संग शादी में खूब नाची भाभी

देवर की शादी में भाभी अक्सर डांस करती है। वह खूब नाचती है। ऐसा ही एक डांस वीडियो आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं। इसमें भाभी अपने देवर की शादी में ऐसा नाची कि हर कोई देखता रह गया। भाभी ने ‘हम आपके हैं कौन’ का फेमस गाना ‘लो चली मैं अपने देवर की बारात लेकर’ पर डांस किया। अब इस डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा स्टेज पर चुपचाप खड़ा है। वहीं भाभी नाचना शुरू करती है। वह देवर के आसपास आकर मंडराती है और ठुमके लगाती है। यह देख देवर शुरुआत में शरमाता है। लेकिन फिर वह भी भाभी के साथ कमर मटकाने लगता है। देवर और भाभी डांस करते करते साथ में खूब मस्ती करते हैं।

देखने  लायक रहा दुल्हन का रिएक्शन

इस बीच दुल्हन का रिएक्शन देखने लायक होता है। वह भी स्टेज पर कोने में चुपचाप खड़ी रहती है। देवर और भाभी को डांस करता देखती रहती है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब भाभी दुल्हन को भी अपने डांस में शामिल कर लेती है। फिर दूल्हा-दुल्हन और भाभी तीनों मिलकर जोरदार डांस करते हैं।

यह डांस वहां मौजूद मेहमानों को उत्साहित कर देता है। सभी इनके डांस को देख जोश में आ जाते हैं। इन्हें चीयर करते हैं। एक तरह से यह डांस वहां का माहौल खुशनुमा बना देता है। इसे देख हमारे चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है। लगता है हम भी स्क्रीन में घुसकर डांस करने लगे। इस डांस को सोशल मीडिया पर भी बड़ा पसंद किया जा रहा है।

यहां देखें देवर और भाभी का जोरदार डांस

यूजर इस डांस वीडियो में देवर और भाभी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सभी ने कहा कि दोनों ने बढ़िया डांस किया। वहीं कुछ लोग अपनी शादी में किया डांस याद करने लगे। वैसे आपको यह डांस परफॉरमेंस कैसी लगी, हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button