दिलचस्प

मम्मी को बोल दूंगी.. गंदे लड़के.. दिल्ली मेट्रो में GF-BF का हाई वोल्टेज ड्रामा, हुई तगड़ी हाथापाई

प्यार बड़ा मीठा और प्यारा होता है। जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो ऐसा लगता है मानो जन्नत में आ गए हो। लेकिन भाई साहब ये जन्नत कब नर्क में तब्दील हो जाए कुछ कह नहीं सकते। प्यार का मीठा घूंट कब कड़वा जहर बन जाए यह किसी को नहीं पता। खासकर ऐसा तब होता है जब दो प्रेमी जोड़े के बीच जोरदार लड़ाई होती है। फिर आप यही सोचते हैं कि मैं पागल था जो इस रिश्ते में आया। इससे तो सिंगल ही अच्छा था।

मेट्रो में हुई प्रेमी जोड़े की नोकझोंक

अब दिल्ली मेट्रो का यह मजेदार नजारा ही देख लीजिए। यहां एक प्रेमी जोड़ा किसी बात पर लड़ पड़ा। जल्द इनकी लड़ाई यात्रियों के मनोरंजन का साधन बन गई। ये लड़ाई एक्शन, ड्रामा और इमोशन से भरी हुई थी। जैसे कोई बॉलीवुड फिल्म हो। अब इस लव बर्ड की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देख लोग लोटपोट हो रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मेट्रो के अंदर ऐसा भी क्या हुआ।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक क्यूट सी लड़की की अपने बॉयफ्रेंड से दिल्ली मेट्रो में किसी बात पर बहस हो जाती है। लड़की इस दौरान अपने प्रेमी को कई बार मारती है। कभी वह हाथ चलाती है तो कभी अपने हाथ में रखे सामान से ही कूट देती है। इस दौरान लड़का उसे बार-बार चुपचाप वहां से चले जाने को कहता है। लेकिन लड़की उसे मारना और ताने देना जारी रखती है।

लड़की ने बरसाए प्रेमी पर चाटें

बीच में एक दो बार लड़का भी लड़की पर हाथ उठाता है। लेकिन लड़की भी चुप नहीं बैठती है। वह भी उसे चटाचट मारती है। अंत में लड़की रोने धोने लगती है। कहती है कि तू बहुत गंदा लड़का है। मेरी लाइफ में दोबारा मत आना। मैं इस बारे में मम्मी को बोलूँगी देखना।” इस पर लड़का भी उसे धमकाता है तो देख अब मैं क्या करता हूँ।

लड़की फिर प्रेमी पर आरोप लगाती है कि वह पब्लिक में सीन क्रीऐट कर रहा है। जल्द दोनों का स्टेशन आ जाता है और वह मेट्रो से बाहर निकल जाते हैं। उनके बाहर जाते ही आसपास मौजूद यात्री जोर-जोर से हंसने लगते हैं। अब यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। लोग इसे देख अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। इसे ट्विटर पर Arhant Shelby नाम के यूजर ने साझा किया है।

यहाँ देखें प्रेमी जोड़े की मजेदार फाइट


वैसे क्या आपका पार्टनर भी इस तरह पब्लिक में तमाशा करता है? अपने अनुभव कमेंट में जरूर बताएं।

Back to top button