बॉलीवुड

क्या ये होगा आलिया और रणबीर की बेटी का नाम ? एक्ट्रेस ने इस शो में कर दिया था नाम का खुलासा

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट और हैंडसम अभिनेता रणबीर कपूर माता-पिता बन गए हैं। दोनों के घर बेटी ने जन्म लिया है। रविवार को मुंबई में एक अस्पताल में आलिया भट्ट की डिलीवरी हुई। आलिया ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके दी।

ranbir and alia

आलिया के मां बनने के साथ ही यह चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर कपूर खानदान के घर आई लक्ष्मी का नाम क्या होगा। वैसे आपको बता दें कि आलिया खुद एक टीवी शो के दौरान बेटी के नाम के बारे में बात कर चुकी हैं। फैंस कोई राय बनाए या कोई नाम सुझाए उससे पहले आपको वो नाम बता देते है जो अपनी बेटी के लिए आलिया को पसंद आया था।

‘सुपर डांसर 3’ के सेट पर आलिया भट्ट ने कही थी बड़ी बात

ranbir and alia

बात है साल 2019 की तब आलिया भट्ट मशहूर डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ के तीसरे सीजन में पहुंची थीं। वे इस शो पर रणवीर सिंह के साथ अपनी फिल्म ‘गली बॉय’ के प्रमोशन के लिए आई थी। तब एक प्रतियोगी से रणवीर सिंह के नाम की स्पेलिंग पूछी गई तो उन्होंने गलत बताई।

इसके बाद उनसे आलिया भट्ट के नाम की स्पेलिंग पूछी गई तो उन्होंने ‘ALMAA’ (अलमा) कहा था। लेकिन आलिया को यह नाम भा गया और उन्होंने इसके बाद कहा था कि, अगर वे भविष्य में एक बेटी की मां बनती हैं, तो वे उनका नाम अलमा रखना पसंद करेंगी। अब आलिया मां बन चुकी है तो देखते है कि आगे क्या होता है।

आलिया ने शेयर किया नोट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)


मां बनने के बाद आलिया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक नोट साझा किया। उसमें आलिया और रणबीर की तरफ से लिखा है कि, ”और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर। हमारा बच्चा यहां है और वह कितनी जादुई लड़की है। हम आधिकारिक तौर पर प्यार से भरे हुए हैं। धन्य और जुनूनी माता-पिता। प्यार प्यार प्यार। आलिया और रणबीर”।

5 साल तक चली आलिया-रणबीर की डेटिंग

आलिया और रणबीर के बीच डेटिंग करीब पांच साल तक चली। साल 2018 में सोनम कपूर की शादी के दौरान दोनों के रिश्ते का खुलासा हुआ था।

अप्रैल में मुंबई में हुई थी शादी

ranbir and alia

14 अप्रैल 2022 को मुंबई में रणबीर कपूर के घर ‘वास्तु’ में दोनों की शादी हुई थी। शादी में कुछ करीबी और बॉलीवुड से गिने चुने लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। बता दें कि आलिया ने शादी के कुछ सप्ताह बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था।

Back to top button