बॉलीवुड

कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर बने माता-पिता, बॉलीवुड ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बॉलीवुड के दो मशहूर कलाकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट माता-पिता बन चुके हैं। रविवार दोपहर को आलिया भट्ट ने मुंबई में अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। अभिनेत्री ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर एक नोट लिखकर साझा की।

alia and ranbir

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के माध्यम से फैंस और सेलेब्स को खुशखबरी दी। अभिनेत्री ने एक नोट साझा किया। नोट में शेर-शेरनी और उनका बच्चा नजर आ रहा है। इस पर लिखा हुआ है कि, ”और हमारे जीवन की सबसे अच्छी खबर। हमारा बच्चा यहां है और वह कितनी जादुई लड़की है। हम आधिकारिक तौर पर प्यार से भरे हुए हैं। धन्य और जुनूनी माता-पिता। प्यार प्यार प्यार। आलिया और रणबीर”।

alia and ranbir

बॉलीवुड ने जमकर लुटाया प्यार

फैंस के साथ ही आलिया और रणबीर को बॉलीवुड सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कमेंट किया कि, ”बधाई हो मम्मी पापा। यह भगवान का सबसे अच्छा उपहार है आप लोगों को छोटी राजकुमारी को ढेर सारा प्यार। भगवान आपके सुंदर परिवार को आशीर्वाद दें”। अभिनेत्री मौनी रॉय ने लिखा कि, ”आलिया और रणबीर को हार्दिक बधाई। मेरा सारा प्यार, केवल तुम्हारी परी के लिए प्यार”। सोनम कपूर ने लिखा कि, ”बधाई हो प्यारी लड़की। अपनी राजकुमारी को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती”।

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने लिखा कि, ”आप दोनों को बधाई!!!! हमेशा खुशी और स्वास्थ्य”। ईशान खट्टर ने लिखा कि, ”बधाई”। जोया अख्तर ने लिखा कि, ”बधाई। केवल प्यार”। अभिनेत्री नेहा धूपिया ने लिखा कि, ”बधाई। भगवान आप तीनों को आशीर्वाद दें। अब तक का सबसे बड़ा हग”।

alia and ranbir

अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने लिखा अछि, ”बधाई हो”। सोफी चौधरी ने लिखा कि, ”बधाई हो आप लोगों को !! आप तीनों को और परिवार के बाकी लोगों को इतना प्यार भेज रही हूं!! भगवान आपकी छोटी राजकुमारी को आशीर्वाद दें”। सानिया मिर्जा ने लिखा कि, ”बधाई हो”। वहीं फिल्म निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ने लिखा कि, ”बहुत खूब!!!! आपको और परिवार को बहुत बहुत बधाई। प्यार”।

आलिया

आलिया और रणबीर को अक्षय कुमार, कृति सेनन, दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, रितेश देशमुख, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान सहित और भी ढेरों सेलेब्स ने बधाई दी है।

alia and ranbir

अप्रैल में हुई थी रणबीर-आलिया की शादी

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी इस साल अप्रैल में मुंबई में हुई थी। दोनों ने पांच साल की डेटिंग के बाद सात फेरे ले लिए थे।

alia and ranbir

Back to top button